Ro no D15139/23

आमजनों की समस्याओ का समाधान है सरकार की प्राथमिकता: मंत्री रामविचार नेताम

*कृषि मंत्री पहुंचे समाधान शिविर दोलंगी*

रायपुर, 09 मई 2025/कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम सुशासन तिहार संवाद से समाधान अभियान के तहत आज बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड के दोलंगी में आयोजित समाधान शिविर पहुंचे। शिविर में ग्राम बरवाही, सिलाजु, उचरूवा, चेरवाडीह, औरंगा, रेवतीपुर, आबादी तथा बिसुनपुर के ग्रामीणजन उपस्थित थे।

कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने समाधान शिविर में आम नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आमजनों की समस्याओं का समाधान ही हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने इस दौरान शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी दी और लोगों को योजनाओं का लाभ उठाने अपील की। उन्होंने इस मौके पर 5 गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार सामग्री का वितरण किया तथा 5 बच्चों का अन्नप्राशन कराया।

मंत्री श्री नेताम ने कहा कि शासन-प्रशासन के प्रयासों से अब सभी के पास पक्का आवास है, जो अभी भी आवास से वंचित है उनका सर्वे जारी है, वे सर्वे में अपना नाम अवश्य जुड़वाएं। उन्होंने बताया कि जितने भी आवास स्वीकृत हैं, उन्हें प्रथम किस्त जारी की जा चुकी है और जैसे-जैसे पूर्णता की ओर बढ़ रहे हैं किस्त की राशि जारी की जा रही है।

मंत्री श्री नेताम ने बताया कि इस कलस्टर अंतर्गत 939 लोगों को पहली किस्त जारी की जा चुकी है, 474 हितग्राहियों को दूसरी और 181 हितग्राहियों का आवास पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से आवेदनों का समाधान करते हुए ग्रामीण जनों के लिए बेहतरी का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने किसानों के उन्नयन पर जोर देते हुए किसानों को कृषि और उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में अधिक से अधिक फसल उपज लेने, ड्रिप पद्धति से सिंचाई करने एवं रासायनिक खाद का उपयोग न करते हुए जैविक खेती पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कलस्टर अंतर्गत सभी जनों का आयुष्मान कार्ड, केसीसी कार्ड एवं किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत शत्-प्रतिशत लाभान्वित करने निर्देश दिए। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी इस अवसर पर सुशासन तिहार के परिप्रेक्ष्य में अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने समाधान शिविर में स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जमीनी पहुँच तथा लाभान्वित हितग्राहियों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने शिविर में 172 हितग्राहियों को राशन कार्ड, 7 किसानों को राष्ट्रीय बागबानी मिशन योजनांतर्गत भिंडी बीज का वितरण, 6 हितग्राहियों को ऋण पुस्तिका वितरण, 5 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपी, आयुष्मान कार्ड, स्व सहायता को चेक का वितरण किया।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री देवांगन के जन्मदिन पर बधाई देने कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का उमड़ा हुजूम, जगह-जगह अभिनंदन एवं स्वागत

    *सर्वमंगला मंदिर में पूजन अर्चना कर लिया आशीर्वाद, भंडारा में शामिल हुए अधिक संख्या में क्षेत्रवासी* रायपुर 12 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा नगर विधायक और छग शासन के…

    Read more

    ग्रामीण विकास को नई रफ्तार: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में करोड़ों के कार्यों की दी सौगात

    *05 ग्रामों में सड़क, सामुदायिक भवन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन* *“गांव चलो अभियान” के तहत जनसंवाद, समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष जोर* रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब