Ro no D15139/23

सभी वर्गों को साथ लेकर विकास के सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

लघु व्यावसायियों को उपलब्ध होता है बाजार

भोपाल (IMNB NEWS AGENCY)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर विकास के सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ- सबका विकास के सिद्धांत पर जनकल्याणकारी कार्यों की गति बढ़ाई है। मध्यप्रदेश में भी आम जनता के हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को तात्या टोपे नगर स्थित दशहरा मैदान में महानगर मेला उत्सव समिति के भारतीय नव वर्ष के अवसर आयोजित मेले को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेलों से जहां मेल- मिलाप बढ़ता है वहीं लघु व्यवसायियों और उपभोक्ताओं को बाजार भी उपलब्ध होता है। नागरिकों को उनकी आवश्यकता की वस्तुएं एक स्थान पर उपलब्ध हो जाती हैं और बच्चों सहित सभी को झूलों और मनोरंजन के साधनों का आनंद भी मिलता है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजधानी भोपाल में जहां शीतकाल में इस तरह के मेले आयोजित होते हैं। वहीं ग्रीष्मकाल में भी ऐसे आयोजन का विशेष महत्व है इसके लिए आयोजन समिति अभिनंदन की पात्र है। भारतीय नव वर्ष अपने साथ अनेक त्योहार लेकर आता है। यह सिर्फ ऋतु परिवर्तन का अवसर नहीं है बल्कि नए अनाज के आने और जीवन में उमंग तथा उल्लास के आगमन का भी अवसर होता है।

श्रीअन्न और स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन आवश्यक

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मेलों में स्वदेशी उत्पादों की बिक्री व्यवस्था भी की जानी चाहिए। इससे स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहन मिलेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने श्रीअन्न (मोटा अनाज) के उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा देने का आग्रह किया है। मध्यप्रदेश सरकार ने श्रीअन्न के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिये रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना भी लागू की है।

मध्यप्रदेश में भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के चरण पड़े

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अयोध्या और मथुरा के साथ ही मध्यप्रदेश के चित्रकूट, ओरछा, उज्जैन और अन्य कई स्थान भगवान श्री राम और श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े हैं। मध्यप्रदेश में भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण ने एक लम्बा समय व्यतीत किया। ऐसे पवित्र स्थानों को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। रामनवमी, श्री कृष्ण जन्माष्टमी और अन्य त्योहारों पर नागरिकों की भागीदारी के साथ आयोजन हो रहे हैं। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर गीता जयंती पर जन-उत्साह देखने को मिला था।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पूर्व मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता और आयोजन समिति के सदस्यों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। मेले में विधायक श्री भगवानदास सबनानी, भोपाल नगर निगम के सभापति श्री किशन सूर्यवंशी, आयोजन समिति के श्री कैलाश मिश्रा, श्री सुशील वासवानी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आकाश में उल्लास और उमंग के प्रतीक गुब्बारे छोड़े। मेले में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कलश यात्रा जल संरक्षण और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का भी संदेश देती है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    धार्मिक आयोजन समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करते हैं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वच्छता, सेवा, सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का किया आहवान मुख्यमंत्री डॉ.…

    Read more

    लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के सुशासन और न्यायप्रियता ने देश-प्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    पाल-गड़रिया समाज कल्याण बोर्ड का होगा गठन, गड़रिया समाज के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!