Ro no D15139/23

जिला पंचायत सरगुजा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

जिला सीईओ ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को दिलाई शपथ

अम्बिकापुर 20 मार्च 2025/ जिला पंचायत सरगुजा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों के प्रथम सम्मेलन एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, उपाध्यक्ष श्री देव नारायण यादव सहित सभी सदस्यों ने पंचायत राज अधिनियम के तहत कार्य करने की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ दूर करने का प्रयास किया जाएगा, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंच सके।

महिलाओं की भागीदारी को लेकर जताई खुशी
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह ने अपने संबोधन में खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस बार पुरुषों की तुलना में महिला सदस्यों की संख्या अधिक है। उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं की जगह उनके पति जनसंपर्क करते थे, लेकिन अब महिलाओं को खुद आगे आकर जनता की सेवा करनी होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सदस्य मिलकर जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

जनता के विश्वास पर खरा उतरने का संकल्प
जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव ने कहा कि जनता ने विश्वास के साथ जनप्रतिनिधियों को चुना है, इसलिए पूरी निष्ठा से क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया जाएगा।

विकास कार्यों को गति देने का आश्वासन
राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में विष्णु देव साय की सरकार है, जो क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
नगर निगम पार्षद श्री आलोक दुबे ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि सभी को समाज के हर वर्ग के हित को ध्यान में रखते हुए कार्य करना होगा। इससे सरकार की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक प्रभावी रूप से पहुंच सकेगा।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर, नगर पार्षद श्री आलोक दुबे, श्री विजय दुबे, जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नेहा सिंह सहित कई अधिकारी और कर्मचारीसहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    गांधी स्टेडियम अंबिकापुर में मल्लखंभ का भव्य शुभारंभ, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पारंपरिक खेलों का दमदार प्रदर्शन

    14 राज्यों की टीमों की भागीदारी, पोल व रोप मल्लखंभ सहित विभिन्न स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया कौशल अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले…

    Read more

    कुश्ती सीखने के लिए स्विमिंग पूल में जॉब करने वाली देबी डायमारी की मेहनत लाई रंग, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में जीता रजत

      देबी ने सात साल की उम्र में ही अपने माता-पिता को खो दिया था, इसके बाद उन्हें अपने चाचा-चाची के साथ रहना पड़ा और आर्थिक मुश्किलों का सामना करना…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत