Ro no D15139/23

जशपुर में धान खरीदी की व्यवस्था सुव्यस्थित रूप से हो रही संचालित किसान इंद्र चौहान ने अपने नजदीक के धान खरीदी पहुंचकर आसानी से बेचा धान

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जशपुर जिले में धान खरीदी की व्यवस्था को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के लिए जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों में किसानों की नियमित आवक बनी हुई है। शासन द्वारा लागू की गई किसान-हितैषी नीतियों एवं प्रभावी प्रबंधन व्यवस्था का सकारात्मक प्रभाव अब प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देने लगा है।
धान उपार्जन केंद्र महुआटोली, कुनकुरी में अपनी उपज विक्रय हेतु पहुँचे कृषक  इंद्र चौहान, पिता  श्रवण चौहान ने बताया कि केंद्र पर धान विक्रय की पूरी प्रक्रिया सरल, सुविधाजनक एवं सुव्यवस्थित रही। उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्र में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। कर्मचारियों द्वारा किसानों को निरंतर सहयोग प्रदान किया जा रहा है। समय पर टोकन उपलब्ध हुआ तथा पर्ची कटने से लेकर तौल तक की समस्त प्रक्रिया क्रमबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। केंद्र पर पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराया गया।
कृषक ने बताया कि ऑनलाइन टोकन, माइक्रो एटीएम जैसी व्यवस्था लागू होने से किसानों को बड़ी राहत मिल रही है, जिससे समय की बचत हो रही है। उन्होंने शासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और उन्हें आर्थिक सुरक्षा एवं सम्मान की अनुभूति हो रही है।

  • Related Posts

    कलेक्टर की पहल से धमतरी में हाईटेक खेती की ओर कदम ड्रोन तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

    धमतरी, 02 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में ‘सहकारिता से समृद्धि’ के उद्देश्य को धरातल पर उतारते हुए कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र में नवाचार…

    Read more

    अनन्य रामभक्त श्री हनुमान जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री साय

    *श्री राम नाम से गुंजायमान हुआ श्री नर्मदा कुंड राम जानकी मंदिर* *मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन* *मुख्यमंत्री श्री हनुमान उत्सव एवं श्री राम…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत