Ro no D15139/23

कुदारीडीह के जंगल पारा में शासकीय प्राथमिक शाला का भवन निर्माण कार्य प्रारंभ, 2 अक्टूबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य विगत दिनों कलेक्टर ने निरीक्षण कर स्कूल भवन निर्माण करने के दिए थे निर्देश

अम्बिकापुर 18 जुलाई 2025/  मैनपाट विकासखंड के अति दूरस्थ ग्राम पंचायत कुदारीडीह के जंगलपारा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला का विगत दिनों कलेक्टर श्री विलास भोसकर द्वारा निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवन की स्थिति एवं मूलभूत सुविधाओं की कमी पर ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए थे।

कलेक्टर ने जनपद पंचायत सीईओ एवं ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (R.E.S.) के एसडीओ को विद्यालय में तीन कक्षों एवं एक शौचालय निर्माण कार्य का शीघ्र लेआउट तैयार कर तत्काल निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए थे।
कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में आज दिनांक 18 जुलाई से विद्यालय भवन निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। निर्माण कार्य का लक्ष्य 2 अक्टूबर 2025 तक पूर्ण करना निर्धारित किया गया है। कार्य की पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु यह निर्माण ग्राम पंचायत सरपंच एवं ग्रामवासियों की निगरानी में किया जा रहा है।
कलेक्टर ने बच्चों से सीधे संवाद कर पढ़ाई और स्कूल की सुविधाओं की जानकारी ली थी तथा आश्वस्त किया था कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। विद्यालय भवन निर्माण कार्य प्रारंभ होने से बच्चों एवं अभिभावकों के चेहरे पर संतोष और उत्साहित हैं और शिक्षा के प्रति उनका विश्वास और लगाव और अधिक मजबूत हुआ है।

  • Related Posts

    प्रोजेक्ट सक्षम के तहत छात्रावास अधीक्षिकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, बालिकाओं में जीवन कौशल एवं आत्मविश्वास को मिलेगा बढ़ावा

    अम्बिकापुर 12 जुलाई 2026/ दि रूम टू रीड इंडिया एवं छत्तीसगढ़ जनजातीय एवं अनुसूचित जाति विभाग की संयुक्त पहल ष्प्रोजेक्ट सक्षम रू शिक्षा, आत्मविश्वास एवं समानताष् के अंतर्गत कन्या शिक्षा…

    Read more

    महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी, जिले की 2.25 लाख से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

    जून माह में 225115 हितग्राहियों के खातों में 20 करोड़ 86 लाख रुपये रुपए से अधिक अंतरित बच्चों की पढ़ाई, घरेलू जरूरतों और महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का बन रही…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स