Ro no D15139/23

खत्म हुई जंग! ट्रंप ने किया दो हफ्ते के सीजफायर का ऐलान, ईरान होर्मुज खोलने पर राजी

Iran US Ceasefire: ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने पर सहमति जताई है. ये सीजफायर फिलहाल 14 दिन तक लागू रहेंगे. इसके बाद शांति के लिए वार्ता पाकिस्तान में होगी. युद्ध विराम को लेकर ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ सोशल में अपने एक पोस्ट में कहा- मैं दो हफ्तों के लिए ईरान पर बमबारी और हमले को स्थगित करने पर सहमत हूं. उन्होंने साफ किया कि यह कदम दोनों पक्षों के बीच अस्थायी सीजफायर के रूप में लागू होगा. ट्रंप ने यह भी कहा कि यह फैसला पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के साथ हुई बातचीत के बाद लिया गया. ट्रंप के अनुसार दोनों नेताओं ने आग्रह किया था कि ईरान की ओर बढ़ रही भारी सैन्य कार्रवाई को रोका जाए. इसके साथ ही यह शर्त भी रखी गई कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को तुरंत पूरी तरह और सुरक्षित तरीके से जहाजों की आवाजाही के लिए खोलने पर सहमत है.

अमेरिका ने हासिल कर लिए हैं सैन्य लक्ष्य

डोनाल्ट ट्रंप ने आगे कहा कि अमेरिका ने अपने सभी सैन्य लक्ष्य करीब-करीब हासिल कर लिए हैं. उन्होंने दावा किया कि कई मामलों में लक्ष्य से ज्यादा हासिल कर चुका है. ट्रंप के मुताबिक अब अमेरिका और ईरान दीर्घकालिक शांति समझौते की दिशा में बढ़ रहे हैं. एक मजबूत समझौता अब पहले से ज्यादा करीब दिखाई दे रहा है.

अराघची ने कहा- रुकेंगे हमले तो ईरान भी नहीं करेगा पलटवार

ट्रंप के सीजफायर ऐलान के बाद ईरान का भी बयान सामने आया है. ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अगर ईरान पर हमले बंद हो जाते हैं, तो ईरान भी पलटवार नहीं करेगा. उन्होंने बताया कि अमेरिका के 15 सूत्री प्रस्ताव और ईरान के 10 सूत्री प्रस्ताव के साझा ढांचे को बातचीत का आधार मानने के बाद ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने यह फैसला लिया है. इसके साथ ही ईरान ने यह भी कहा है कि अगले दो हफ्तों तक होर्मुज से जहाजों का सुरक्षित आना-जाना जारी रहेगा.

39 दिन के बाद थमी लड़ाई

अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर 28 फरवरी 2026 की सुबह हमला किया था. इसके बाद से मिडिल ईस्ट में जंग का दायरा बढ़ता गया. युद्ध के 39वें दिन दोनों पक्षों में सहमति बनी. फिलहाल 14 दिन का अस्थायी सीजफायर हुआ है. ऐसे में संभावना है कि यदि आने वाले दिनों में शांति वार्ता सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ती है, तो यह न केवल अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होगा, बल्कि इससे पूरे मिडिल ईस्ट में शांति, स्थिरता और कूटनीतिक संतुलन बन सकता है.

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!