Ro no D15139/23

बिहार में 4858 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, हवाई सफर का किराया भी होगा कम, नीतीश कैबिनेट की बैठक में 47 एजेंडों पर लगी मुहर

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में 47 एजेंडों पर मुहर लगी। पटना में हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में बक्सर जिले में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के तहत स्कूल भवन निर्माण के लिए 5337.56 लाख रुपये की राशि को मंजूरी दी गई है। वहीं कैबिनेट की बैठक में अलग-अलग विभागों में कुल 4800 से अधिक पदों पर बहाली का भी रास्ता साफ हो गया है. वहीं इसके साथ ही बिहार में विमानों की संख्या बढ़ाने और हवाई किराया सस्ता करने को लेकर भी बड़ी पहल की गयी है। दरअसल कैबिनेट की बैठक में बिहार में एटीएफ पर वैट दर को कम करने के प्रस्ताव पर मुहर लग गयी है।
पहले एटीएफ़ में वैट की दर 29 प्रतिशत थी। लेकिन, अब सरकार ने इसे घटाकर 4 प्रतिशत कर दिया है। इस फैसले से हवाई यातायात की संख्या में बढ़ोतरी होगी, यात्रियों को सहूलियत मिलेगी, पर्यटन में इजाफा होगा और राज्य की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा, किराये में भी कमी आएगी और लोगों को सस्ता हवाई सफर करने का मौका मिलेगा। बता दें कि जहाज में ईंधन के रूप एटीएफ का इस्तेमाल होता है।
वहीं कैबिनेट की बैठक में सासाराम में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के लिए 5613 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है. कृषि विभाग में नए पदों का सृजन किया गया है। ग्रामीण विकास विभाग में संविदा के आधार पर कुल 653 पदों पर सृजन को मंजूरी दी गई है। पटना के नजदीक स्थित दानापुर, खगौल और फुलवारीशरीफ के विकास को लेकर विभिन्न प्रस्तावों पर भी मुहर लगी है।

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!