Ro no D15139/23

कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक संपन्न प्रभारी मंत्री के दिए निर्देशों का समय- सीमा में अमल करने विभागों को दिए निर्देश सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों का 25 जून तक हो निराकरण- कलेक्टर श्री वसंत

 

अम्बिकापुर 09 जून 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय- सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने डीएमएफ अंतर्गत निर्माण कार्यों की स्थिति की विभागवार जानकारी ली तथा समय- सीमा पर पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत ने जिले में सुचारू रूप से राशन वितरण के सम्बन्ध में सभी एसडीएम को पीडीएस संचालकों की बैठक लेने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जनपद पंचायत सीईओ को नवीन स्वीकृत विद्यालय भवनों का लेआउट गुरुवार तक करवाने कहा। साथ ही बोरवेल खनन की समीक्षा करते हुए उन्होंने शेष सभी बोरवेल का कार्य 7 दिवस में पूर्ण करने के निर्देश दिए, उन्होंने कहा कि जहां बोरवेल खनन का कार्य हो गया है वहां हैंडपम्प भी लगाया जाए। इस दौरान पूर्व बैठक एवं निरीक्षणों में दिए गए निर्देशों के प्रगति की समीक्षा की गई तथा क्रियान्वयन की जानकारी ली गई। बैठक में जनदर्शन, जन चौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल आदि पर समीक्षा की गई। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक एवं श्री रामसिंह ठाकुर, नगर निगम कमिश्नर श्री डी एन कश्यप सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की हुई समीक्षा-
बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों मांग एवं शिकायतों की विभागवार समीक्षा की गई। उन्होंने पूर्व शिविरों में प्राप्त  आवेदनों के निराकरण की स्थिति की समीक्षा की तथा शेष आवेदनों को 25 जून तक गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागों से सम्बंधित आवेदनों की स्थिति की रैंडम जांच की जाएगी।

प्रभारी मंत्री के दिए निर्देशों का समय सीमा में अमल करने विभागों को दिए निर्देश
कलेक्टर श्री वसंत ने कहा कि वित्त एवं  जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ पी चौधरी द्वारा समीक्षा बैठक में विभागों को दिए गए निर्देशों पर आवश्यक कार्यवाही शुरू करें। उन्होंने सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने कहा। उन्होंने जिले में पेयजल, बिजली, सड़क की समस्या को प्राथमिकता के साथ निराकृत करने के निर्देश दिए। राजस्व अधिकारी त्रुटि सुधार सम्बन्धी प्रकरणों का निराकरण में तेजी लाएं। सीएमएचओ को जिले में संचालित एडवांस लाइफ सपोर्ट का बेहतर संचालन सुनिश्चित करने कहा गया, उन्होंने एम्बुलेंस की उपलब्धता की भी जानकारी ली। उन्होंने महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को सुकन्या समृद्धि योजना के खाते में राशि का उपयोग करने प्रेरित करने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को निर्देशित किया। कलेक्टर ने खाद बीज विक्रेताओं की जांच कर कालाबाजारी या गड़बड़ी करने वालों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री के द्वारा दिए गए निर्देशों पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कर जानकारी भेजें, सभी विभाग गम्भीरता से कार्य करें।

  • Related Posts

    गुरु घासीदास विश्वविद्यालय द्वारा रूरल टेक्नोलॉजी विभाग में सुरभि पांडेय को मिला डॉक्टरेट उपाधि

    रायपुर, दिनांक 26 जुलाई 2026/ गुरु घासीदास विश्वविद्यालय द्वारा रूरल टेक्नोलॉजी विभाग में कु. सुरभि पांडेय को डॉक्टरेट उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध कार्य डॉ. भास्कर चौरसिया…

    Read more

     ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर में ‘महाचतुर शुद्धि सहस्र कलशम्-2026’ का दूसरा दिन संपन्न

    एकादश रुद्राभिषेक, कूष्माण्डी एवं तिल होमम तथा उमामहेश्वर होमम से गूंजा देवालय   *कवर्धा।* छत्तीसगढ़ के ‘खजुराहो’ के नाम से विख्यात कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक एवं प्राचीन भोरमदेव महादेव मंदिर…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार