Ro no D15139/23

केंद्रीय गृहमंत्री शाह और मुख्यमंत्री साय के हाथों हुए पुरस्कृत बस्तर पण्डुम के विजेता दल

जगदलपुर, 09 फरवरी 2026/ केंद्रीय गृहमंत्री  अमित शाह और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने बस्तर की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और गौरवशाली परंपरा की संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 में कलाकारों, शिल्पियों और नृत्य, गीत, साहित्य, व्यंजन, पेय पदार्थ, औषधि, वेशभूषा-आभूषण चित्रकला, वाद्ययंत्र और नाटक की विधा सहित इन 12 विधाओं के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के तौर पर 50-50 हजार रुपए के चेक और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
12 विधाओं में पुरस्कार प्राप्त करने वालों में-जनजातीय नृत्य गौर माड़िया नृत्य प्रदर्शन करने वाले में बुधराम सोढ़ी जिला दन्तेवाड़ा को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार जनजातीय गीत का प्रदर्शन करने वाले पालनार दल मंगली एवं साथी जिला दन्तेवाड़ा, जनजातीय नाट्य की प्रस्तुति देने वाले लेखम लखा जिला सुकमा, जनजातीय वाद्ययंत्रों का प्रदर्शन करने वाले रजऊ मंडवी एवं साथी जिला कोण्डागांव, जनजातीय वेशभूषा का प्रदर्शन करने वाले गुंजन नाग जिला सुकमा, जनजातीय आभूषण का प्रदर्शन करने वाले सुदनी दुग्गा जिला नारायणपुर, जनजातीय शिल्प का प्रदर्शन करने वाले ओमप्रकाश गावड़े (कोया आर्ट्स) जिला कांकेर को प्रथम पुरस्कार 50-50 हजार रुपए के चेक के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
संभाग स्तरीय बस्तर पण्डुम के समापन अवसर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले जनजातीय चित्रकला का प्रदर्शन करने वाले श्री दीपक जुर्री जिला कांकेर, जनजातीय पेयपदार्थ का प्रदर्शन करने वाले भैरम बाबा समूह उर्मिला प्रधान जिला बीजापुर, जनजातीय व्यंजन का प्रदर्शन करने वाली श्रीमती ताराबती जिला दन्तेवाड़ा, आंचलिक साहित्य का प्रदर्शन करने वाले  उत्तम नाईक जिला कोण्डागांव और बस्तर वन औषधि का प्रदर्शन करने वाले राजदेव बघेल जिला बस्तर को प्रथम पुरस्कार के रूप में प्रत्येक को 50-50 हजार रुपए के चेक और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इसके अलावा संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 के द्वितीय पुरस्कार के रूप में 30-30 हजार और तृतीय पुरस्कार के रूप में 20-20 हजार रुपए का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही बस्तर पंडुम के शेष सभी 48 प्रतिभागी दलों को प्रोत्साहन स्वरूप 10-10 हजार रुपए के चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार