Ro no D15139/23

बस्तर के युवाओं ने हिमाचल की वादियों में प्लेस ऑफ पॉसिबिलिटीज यूथ फेस्टिवल से सीखे जीवन के गुर

जगदलपुर, 22 मई 2026/ बस्तर जिला प्रशासन की अनूठी पहल के अंतर्गत जगदलपुर जिले के 16 सदस्यीय युवाओं की टीम ने हिमाचल प्रदेश के बीर में आयोजित प्लेस ऑफ पॉसिबिलिटीज यूथ फेस्टिवल में हिस्सा लेकर जिला और राज्य का नाम रोशन किया है। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन के निर्देशानुसार और जिला शिक्षा अधिकारी श्री बीआर बघेल के शैक्षणिक मार्गदर्शन में तैयार इस दल को 10 मई को आवश्यक दिशा-निर्देशों के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था, जो अपनी अध्ययन भ्रमण सफलतापूर्वक पूरी कर 20 मई को सकुशल जगदलपुर वापस लौट आया है। इस पूरे आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में लाइफ स्किल्स, नेतृत्व क्षमता, प्रकृति आधारित सीख, सामुदायिक जीवन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना था, जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ेमुरमा के व्याख्याता श्री मनीष कुमार अहीर ने नोडल अधिकारी के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अपनी इस 10 दिवसीय अध्ययन भ्रमण के दौरान युवा दल ने न केवल हिमाचल की वादियों को जाना, बल्कि देश की राजधानी दिल्ली में ऐतिहासिक इंडिया गेट का भ्रमण भी किया। हिमाचल प्रदेश के बीर पहुँचकर युवाओं ने विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट, डियर पार्क और भगवान बुद्ध स्थल का अवलोकन किया। इसके साथ ही प्रतिभागियों ने ह्यूमन लाइब्रेरी, योगाभ्यास, नेचर वॉक, ट्रेकिंग, कैंपिंग और स्किल डेवलपमेंट गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहद सक्रिय रूप से सहभागिता निभाई।

इस शैक्षणिक भ्रमण का सबसे विशेष अनुभव बिलिंग एवं राजगंधा की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच आयोजित कैंप में रहा, जहाँ युवाओं ने आत्म-विश्लेषण करने के साथ-साथ सामुदायिक जीवन, परिवार एवं समाज की सकारात्मकताओं पर गहन चर्चा की। युवाओं ने स्वरचित नाटकों, समूह गतिविधियों और अनुभव साझा करने के विशेष सत्रों के माध्यम से नेतृत्व, आत्मविश्वास और टीमवर्क की व्यावहारिक सीख प्राप्त की। जिला प्रशासन बस्तर और पीओपी टीम के सहयोग से मिला यह सुनहरा अवसर बस्तर के युवाओं के लिए सीख, संस्कृति, प्रकृति एवं आत्मविकास का एक प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय अनुभव सिद्ध हुआ है, जो भविष्य में उनके व्यक्तित्व को एक नई दिशा देगा।

  • Related Posts

    कृति सेनन-कंगना रनौत की इंस्टाग्राम जंग में राहुल गांधी की एंट्री, बोले- महिला क्या पहनती है…

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार (25 अगस्त) को अभिनेत्री कृति सेनन का समर्थन किया. रक्षाबंधन के एक ज्वेलरी विज्ञापन में कृति की ड्रेस को लेकर उन्हें…

    Read more

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला