Ro no D15139/23

प्रोजेक्ट युवा : फोटोग्राफी के आधुनिक गुर सीखेंगे धमतरी के युवा

12 मई से फोटोग्राफी पर कार्यशाला, निकोन इंडिया के विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण

धमतरी । धमतरी के युवाओं को फोटोग्राफी के आधुनिक गुर सीखने 12 मई से फोटोग्राफी की कार्यशाला होने जा रही है। इसमें कैमरा उत्पादन करने वाली जानी मानी कंपनी निकोन इंडिया के विशेषज्ञ फोटोग्राफी की आधुनिक तकनीकों और अच्छी आकर्षक फोटो खीचनें के तरीके बतायेंगे। प्रोजेक्ट युवा के तहत आयोजित यह कार्यशाला पूरी तरह से निःशुल्क है और इसमें फोटोग्राफी में रुचि रखने तथा उसे अपनी आजीविका के रूप में अपनाने का इरादा रखने वाले युवा शामिल हो सकते है। इस कार्यशाला का आयोजन गंगरेल के सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस में होगी । कार्यशाला 18 मई तक सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी।

इस कार्यशाला में डी एस एल आर केमरों,उनकी तकनीकों, उन्हें इस्तेमाल करने के तरीकों के साथ मोबाइल फोटोग्राफी की भी जानकारी दी जाएगी। प्रतिभागियों को कैमरे में फोटो फ्रेमिंग, लाइटिंग और कम्पोजीशन के बारे में बताया जाएगा। कार्यशाला में निकोन इंडिया के फोटो विशेषज्ञ चित्रों को पोस्ट प्रोसेसिंग से आकर्षक बनाने के गुर भी सिखायेंगे। कार्यशाला में कैमरों के प्रयोग के साथ सभी प्रक्रियाएं हैंड्स ऑन या प्रैक्टिकल भी कराई जाएंगी।

गौरतलब है कि धमतरी जिले के युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने की जिला प्रशासन ने एक नई पहल की है। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने बारहवीं कक्षा में पढ़ रहे या बारहवीं कक्षा पास युवाओं के साथ-साथ विभिन्न कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को रोजगार-स्वरोजगार से जोड़ने के लिए युवा कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम के तहत अपनी पढ़ाई के साथ-साथ युवाओं का कौशल उन्नयन और मूल्य वेल्यू ऑडिशन करने आज के जमाने के प्रचलित रोजगार क्षेत्रों में निःशुल्क प्रशिक्षण देने की योजना है। इस कार्यक्रम के तहत युवाओं को तकनीकी, डिजीटल और पेशेवर छोटे-छोटे पाठ्यक्रमों से जोड़कर उन्हें व्यवहारिक कौशल से लैस किया जाएगा, ताकि वे रोजगार के बेहतर अवसर पा सकें और स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने बताया कि युवा कार्यक्रम के तहत धमतरी जिले के बारहवीं कक्षा से लेकर कॉलेज तक में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आज के जमाने की डिजीटल तकनीकों और पेशेवर कौशलों में प्रशिक्षित किया जाएगा। इन युवाओं को एक-दो माह के ऐसे छोटे व्यवसाय पाठ्यक्रमों में प्रशिक्षित किया जाएगा, जिसके बाद वे तुरंत ही अपना काम शुरू कर सकते हों। कलेक्टर ने बताया कि प्रथम चरण में प्रशासन द्वारा डिजीटल मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाईनिंग, फ्री लाउसिंग, सायबर सुरक्षा, एआई तकनीक, ड्रोन और रोबोटिक्स, फाईनेंशल मेनेजमेंट, शेफ एंड कुकिंग तथा ब्यूटिशियन जैसे शॉर्ट टर्म व्यवसायों में प्रशिक्षित करने की योजना है।

अभी तक दो हज़ार से ज़्यादा युवाओं ने कराया ऑनलाईन पंजीयन

वॉट्सएप चैनल के लिंक https://shorturl.at/kldp3 या क्यू आर कोड स्कैन करके भी किया जा सकता है। अभी तक युवा कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण के लिए दो हज़ार से अधिक युवाओं ने अपना पंजीयन कराया है। सबसे अधिक युवाओं ने एआई तकनीक,डिजीटल मार्केटिंग,ग्राफिक डिजाईनिंग, फोटोग्राफी, ब्यूटिशियन, शेफ और कुकिंग पाठ्यक्रमों के लिए पंजीयन कराया है। युवा इसके लिए 15 मई तक पंजीयन करा सकते हैं।

  • Related Posts

    राज्यपाल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत लगाया पौधा

    प्रकृति संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली ही सुरक्षित भविष्य की कुंजी-*श्री रमेन डेका   रायपुर, 31 जुलाई 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला कलेक्टोरेट परिसर…

    Read more

    सीएमएचओ ने किया पीएचसी आड़ावाल एवं सीएचसी नानगुर का औचक निरीक्षण, मौसमी बीमारियों के रोकथाम एवं उपचार पर जोर

    जगदलपुर, 31 जुलाई 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा के निर्देशानुसार ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को मिल रही चिकित्सा सुविधाओं का धरातल पर जायजा लेने के लिए…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के नये वीडियो पर CJP का तंज: बोले दीपके- देश का भविष्य नहीं, स्किन दिख रही ज्यादा ब्राइट

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी के AI-जनरेटेड वीडियो मामले में Meta पर शिकंजा, India Head के खिलाफ FIR

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    पीएम मोदी का फर्जी इस्तीफा पत्र वायरल, PIB ने किया अलर्ट

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    राहुल के ‘फायरिंग आदेश’ वाले आरोप पर CJP का समर्थन, प्रवक्ता सौरभ दास ने मांगा अमित शाह से जवाब

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल

    Parliament Session Live : संसद में आज अमित शाह लाएंगे जन्म-मृत्यु पंजीकरण से जुड़ा नया बिल