Ro no D15139/23

जशपुर के युवाओं ने छुआ हिमालय की ऊंचाइयों को 5350 मीटर की ऊंचाई पर ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, आइस क्लाइंबिंग का लिया अद्भुत अनुभव

जिले के युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स में आगे बढ़ने का दिया संदेश
मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पर्वतारोही युवाओं के जोश और जज्बे को सराहा

जशपुरनगर 28 अक्टूबर 2025/ जशपुर जिले के युवाओं ने अपने साहस, अनुशासन और अदम्य इच्छाशक्ति के बल पर हिमालय की ऊंचाइयों को छू लिया। हिमाचल प्रदेश में ट्राइबल अल्पाइन एक्सपीडिशन हिमालय 2025 में जशपुर जिले के पर्वतारोहियों ने दुहांगन वैली में 5350 मीटर की ऊंचाई तक सफलतापूर्वक चढ़ाई कर न केवल जिले का, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का नाम गौरवान्वित किया। अभियान के दौरान दल के सदस्यों ने ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग और आइस क्लाइंबिंग जैसी चुनौतीपूर्ण गतिविधियों में अपनी दक्षता और साहस का प्रदर्शन किया। यह दल जिला प्रशासन जशपुर के सहयोग से पर्वतारोहण के लिए सितम्बर माह में रवाना हुआ था। अभियान का नेतृत्व टीम लीडर श्री स्वप्निल राचिलवाल ने किया, जबकि दल के अन्य सदस्य रवि कुमार सिंह, रूसनाथ भगत, तेजल भगत, सचिन कुजूर और प्रतीक नायक रहे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अभियान में सफलता प्राप्त करने वाले पर्वतारोहियों को आज सीएम कैंप कार्यालय बगिया में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके जज्बे की सराहना की। उन्होंने कहा कि जशपुर के युवाओं ने यह साबित किया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति, लगन और आत्मविश्वास से हर ऊंचाई को हासिल किया जा सकता है। युवाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि शासन के सहयोग से आदिवासी वनांचल क्षेत्र जशपुर से हिमालय जाने का अवसर मिला। साथ ही वहां विभिन्न प्रकार के एडवेंचर एक्टिविटी में भागीदारी करने का मौका मिला। इस दौरान कलेक्टर श्री रोहित व्यास, डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस उपलब्धि से जिले के आदिवासी युवा एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रति जागरूक होंगे और साहसिक खेलों में भागीदारी के लिए प्रेरित होंगे। दल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री साय  के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन एवं प्रशासन के सहयोग और प्रोत्साहन से ही उन्हें हिमालय अभियान का हिस्सा बनने और इस उपलब्धि को हासिल करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि इस अभियान से प्राप्त अनुभव और साहस जिले के युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रति प्रेरित करने में सहयोगी होगा। जनजातीय हिमालय पर्वतारोहण अभियान 2025 की शुरुआत एक स्थानीय प्रशिक्षण पहल के रूप में शुरू हुई थी, जो सामूहिक विश्वास, सहयोग और समर्थन से एक सशक्त अभियान के रूप में विकसित हुआ। इस पहल ने न केवल युवाओं में आत्मविश्वास और रोमांच की भावना जागृत की, बल्कि जशपुर जिले की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया। यह पर्वतारोहण सिर्फ कुछ युवाओं की यात्रा नहीं थी यह पूरे जशपुर की सामूहिक उपलब्धि थी।

  • Related Posts

    अधिकारियों और कर्मचारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम eoffice sparrow eHRMS के संबंध में दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

     जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ जशपुर कलेक्टोरेट कार्यालय के सभा कक्ष में बुधवार को अधिकारियों और जिला कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से eoffice sparrow eHRMS के बेहतर संचालन…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न सफाईकर्मियों का बढ़ेगा मानदेय , जिला अस्पताल में जनऔषधि केंद्र खोले जाने का निर्णय

     जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत