Ro no D15139/23

जेईई मेन परीक्षा में कुछ ही दिन रह गए हैं. ऐसे में ज्यादा नंबर के लिए स्टूडेंट्स इस समय ऐसे टॉपिक्स पर फोकस करें जो हाई-वेटेज हो और बार-बार पूछे जाते हों. आइए, जानते हैं कि फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में लास्ट के कुछ दिनों में क्या-क्या पढ़ें

JEE Main 2026 की पहली सेशन की परीक्षा 21 जनवरी से 31 जनवरी 2026 के बीच होने वाली थी. हालांकि, शेड्यूल में बदलाव के बाद परीक्षा 21 जनवरी से 29 जनवरी के बीच होगी. ऐसे में अब परीक्षा में सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं और लाखों स्टूडेंट्स फाइनल रिवीजन में जुटे हुए हैं. इस समय अक्सर छात्रों के मन में यह सवाल होता है कि इतने कम समय में क्या पढ़ें और क्या छोड़ें, ताकि ज्यादा से ज्यादा नंबर स्कोर किए जा सकें. एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस स्टेज पर सारा सिलेबस दोबारा पढ़ने से बेहतर है कि हाई-वेटेज और बार-बार पूछे जाने वाले टॉपिक्स पर फोकस किया जाए. सही टॉपिक्स का स्मार्ट रिवीजन (Smart Revision) आपकी रैंक को सीधा बूस्ट कर सकता है.

JEE Main Exam Tips And Tricks: फिजिक्स का ये टॉपिक्स जरूर देखें

JEE Main के पिछले कई वर्षों के पेपर यह साबित करते हैं कि फिजिक्स में कुछ चैप्टर्स से हर साल सवाल जरूर पूछे जाते हैं. Modern Physics, Current Electricity, Semiconductor, Capacitor, Error Analysis और Kirchhoff’s Rules जैसे टॉपिक्स सबसे भरोसेमंद माने जाते हैं. इनका रिवीजन जरूर करें.

इन चैप्टर्स के सवालों की सबसे खास बात यह है कि इनके कॉन्सेप्ट और पैटर्न लगभग हर साल एक जैसे रहते हैं. नंबर और डेटा भले बदल जाएं, लेकिन सवालों की संरचना वही रहती है. अगर आपके फॉर्मूले और बेसिक कॉन्सेप्ट क्लियर हैं तो इन सवालों को कुछ ही मिनटों में हल किया जा सकता है.

JEE Main Exam Tips And Tricks: Chemistry में ये Topics बनाते हैं स्कोरिंग मशीन

केमिस्ट्री में सबसे ज्यादा स्कोर तब मिलता है जब छात्र तीनों हिस्सों, Physical, Organic और Inorganic को बैलेंस करके पढ़ते हैं. Physical Chemistry में पूरा गेम सही फॉर्मूला और सटीक कैलकुलेशन पर निर्भर करता है. Organic Chemistry में General Organic Chemistry (GOC) और मैकेनिज्म से जुड़े सवाल बार-बार पूछे जाते हैं. Inorganic Chemistry में NCERT से सीधे सवाल आना आम बात है. इसलिए NCERT का रिवीजन बहुत जरूरी है.

JEE Main Exam Tips And Tricks: Mathematics के ये चैप्टर्स हर साल दिलाते हैं नंबर

मैथ्स में Quadratic Equations, Progression, Probability, Definite Integrals, Matrices, Determinants और Coordinate Geometry, जैसे चैप्टर्स से लगभग हर साल सवाल पूछे जाते हैं. भले ही सवाल का फॉर्म बदला हुआ लगे, लेकिन उसका मॉडल वही रहता है. ऐसे में इनका रिवीजन जरूर करें.

  • Related Posts

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

        किसी इंसान पर जुल्म किया गया या किसी और कारण से वो हथियार उठा लेता है और फिर अपने कर्माें से सजा पा जाता है। ऐसे में उसका…

    Read more

    चैत्र नवरात्रि 2026: घर में दुर्गा सप्तशती का पाठ कराने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

    Chaitra Navratri 2026: हिन्दू नव वर्ष 2026 का आगमन 19 मार्च से हो रहा है, जिसके साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुरुआत होगी. नवरात्रि के इन पावन 9 दिनों में माता…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट