Ro no D15139/23

पूरे देश में चलने वाले वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान में शानदार प्रगति हुई

1 जुलाई 2025 से देश के विभिन्न जिलों में कुल 43,447 शिविर लगाए गए
लगभग 1.4 लाख नए प्रधानमंत्री जन धन योजना खाते खोले गए; तीन जन सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत 5.4 लाख से अधिक नए नामांकन हुए
नई दिल्ली । वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवाएं विभाग (डीएफएस) ने प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई), और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) जैसी प्रमुख योजनाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए 1 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक तीन महीने का पूरे देश में चलने वाला संतृप्ति अभियान शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य सभी ग्राम पंचायतों (जीपी) और शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) में व्यापक कवरेज प्राप्त करना है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रत्येक पात्र नागरिक इन परिवर्तनकारी योजनाओं का अपेक्षित लाभ उठा सकता है।
1 जुलाई 2025 को अभियान की शुरुआत के बाद से, प्रमुख योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों के नामांकन को सुगम बनाने और वित्तीय साक्षरता को प्रोत्साहन देने के लिए विभिन्न जिलों में कुल 43,447 शिविर आयोजित किए गए। अब तक 31,305 शिविरों की प्रगति रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है।
बलोद ग्राम पंचायत, छत्तीसगढ़ में वित्तीय समावेशन अभियान
की गई प्रमुख गतिविधियां:
खाते खोलना:
नए पीएमजेडीवाई खाते: 1,39,291
निष्क्रिय खातों के लिए नो योर कस्टमर (केवाईसी) विवरणों का दोबारा सत्यापन:
पीएमजेडीवाई खाते: 96,383
अन्य बचत खाते: 1,01,778
नामांकन विवरण का अपडेशन:
पीएमजेडीवाई खाते: 66,494
अन्य खाते: 63,489
सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत नामांकन:
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई): 1,83,225
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई): 2,88,714
अटल पेंशन योजना (एपीवाई): 67,668
पीएमजेजेबीवाई और पीएमएसबीवाई के अंतर्गत निपटाए गए दावे: 1,665
डिजिटल धोखाधड़ी जागरूकता पर वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम, दावा न की गई जमाराशियों तक पहुंच और मौजूदा शिकायत निवारण।
कार्बी आंगलोंग, असम में वित्तीय समावेशन अभियान
यह अभियान 30 सितंबर 2025 तक चलेगा और लगभग 2.70 लाख ग्राम पंचायतों और यूएलबी को कवर करेगा। यह औपचारिक वित्तीय सेवाओं तक पहुंच के माध्यम से अंतिम छोर तक वित्तीय सशक्तिकरण सुनिश्चित करने और सामाजिक-आर्थिक समावेशन को बढ़ाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
भारत सरकार की वित्तीय समावेशन (एफआई) पहल, औपचारिक वित्तीय सेवाओं तक समान पहुंच को सुगम बनाकर आर्थिक और सामाजिक रूप से हाशिए पर पड़े समुदायों को सशक्त बनाने की आधारशिला का काम करती है। इन पहलों का उद्देश्य बैंकिंग सेवाओं से वंचित व्यक्तियों को मुख्यधारा की बैंकिंग के दायरे में लाना है, जिससे समावेशी और सतत आर्थिक विकास को बल मिलेगा।

  • Related Posts

    बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में असम ने सिक्किम और तमिलनाडु ने आंध्रप्रदेश को 3-0 से किया पराजित

    *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* *छत्तीसगढ़ सहित झारखंड, अरुणाचलप्रदेश, गुजरात पहुंचे सेमीफाइनल में* *5वें दिन फुटबॉल में असम और तमिलनाडु ने दिन किया अपने नाम, पर सेमीफाइनल से चुके* *रायपुर,…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026, पुरुष वर्ग हॉकी में छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड एवं मध्यप्रदेश ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

    *हॉकी महिला वर्ग में मिजोरम, मध्यप्रदेश, झारखंड व ओडिशा सेमीफाइनल में* *छत्तीसगढ़ ने शानदार आक्रामक खेल का किया प्रदर्शन* *रायपुर, 29 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले