Ro no D15139/23

किसी भी विद्यालय से मध्यान्ह भोजन हेतु प्रदत्त चावल की गुणवत्ता में कमी की कोई शिकायत नहीं हुई प्राप्त भंडारण प्रभारियों को मानक स्तर का, गुणवत्तायुक्त चावल ही भंडारित एवं उपयोग करने क हैं स्पष्ट निर्देश

दैनिक समाचार पत्र में पाली विकासखंड अंतर्गत विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन हेतु निम्न तथा घटिया गुणवत्ता का चावल वितरित किए जाने संबंधी समाचार प्रकाशित किया गया है। इस संबंध में नान के जिला प्रबंधक ने बताया है कि समाचार में किए गए दावे तथ्यात्मक रूप से सत्य नहीं हैं। विद्यालयों से प्राप्त जानकारी एवं विभागीय निरीक्षणों के अनुसार किसी भी विद्यालय द्वारा मध्यान्ह भोजन हेतु प्रदत्त चावल की गुणवत्ता पर कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। सभी संबंधित विद्यालय प्रभारी, रसोई कर्मचारियों एवं भंडारण प्रभारियों को मानक स्तर का, गुणवत्तायुक्त चावल ही भंडारित एवं उपयोग करने के स्पष्ट निर्देश पूर्व से ही दिए गए हैं।
इसके अतिरिक्त, यह सुनिश्चित करने हेतु कि मध्यान्ह भोजन में प्रयुक्त चावल में किसी भी प्रकार का जाला, कीड़ा या खराबी न हो, विद्यालयों को भंडारण से पूर्व चावल की पूरी तरह से जाँच करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदाय केंद्रों से चावल प्राप्त करने की स्थिति में यदि किसी प्रकार की गुणवत्ता संबंधी समस्या पाई जाती है, तो संबंधित दुकान संचालक से तत्काल चावल बदलवाकर गुणवत्तायुक्त चावल का भंडारण सुनिश्चित करने के आदेश भी जारी किए गए हैं।
जिला प्रशासन कोरबा द्वारा मध्यान्ह भोजन योजना के क्रियान्वयन की नियमित मॉनिटरिंग एवं समीक्षा की जा रही है। कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी विकासखंडों में शिक्षा विभाग, खाद्य विभाग तथा स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा विद्यालयों का अकस्मात निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि बच्चों को परोसा जाने वाला भोजन पूरी तरह मानकों के अनुरूप हो। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता में कमी पाई गई, तो संबंधित अधिकारियों एवं प्रदाय केंद्रों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने यह भी कहा है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। मध्यान्ह भोजन प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता है और इसके सुचारू संचालन के लिए आवश्यक संसाधन, जनशक्ति तथा निगरानी तंत्र को लगातार मजबूत किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने जनसामान्य एवं अभिभावकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत होने पर उसे तुरंत संबंधित विभाग को अवगत कराएँ, ताकि तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

  • Related Posts

    हिंसा छोड़कर नई दिशा, नई राह की ओर बढ़ रहे कदम

    *आत्मसमर्पित व नक्सल पीड़ितों को कलेक्टर ने सौंपा नियुक्ति पत्र* *प्रशिक्षण उपरांत रोजगार देने वाला पहला जिला बना कांकेर* रायपुर , 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मानव समाज का…

    Read more

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक

    रायपुर, 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत राजधानी स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेले गए पुरुष हॉकी फाइनल मुकाबले में ओडिशा…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…