Ro no D15139/23

ठंडियों में ये 9 घरेलू उपाय आपकी स्किन का रखेंगे ध्यान, बनी रहेगी चेहरे की नमी नहीं पड़ेगी त्वचा रूखी

आज हम ठंड के महीने में रूखी त्वचा की देखभाल करने के 9 तरीके बता रहे हैं, जिससे विंटर (sardi me skin ka khayl kaise rakhein) में आपकी त्वचा की नमी बरकरार रहेगी.

inter skin care tips : सर्दियों में त्वचा अपनी चमक और नमी खो देती है, जिससे चेहरा रूखा और बेजान नजर आने लगता है. इसलिए इस शुष्क मौसम में चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाए रखना बेहद जरूरी हो जाता है. हालांकि स्किन केयर के लिए घरेलू उपचार सबसे अच्छे होते हैं क्योंकि वे प्रभावी होते हैं और उनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता. ऐसे में आज हम ठंड के महीने में रूखी त्वचा की देखभाल करने के 9 तरीके बता रहे हैं, जिससे विंटर (sardi me skin ka khayl kaise rakhein) में आपकी त्वचा की नमी बरकरार रहेगी.

घुटने तक लंबे काले बाल पाना है तो नारियल तेल में इन 3 चीजों को मिक्स करके लगाइए, 1 महीने के अंदर अंतर होने लगेगा महसूस

1 – केले का फेस पैक

अगर आपकी स्किन टाइप ड्राई है तो आप केले का फेस पैक लगा सकते हैं. आपको बस केले को मैश करना है, उसमें दूध, शहद, नींबू का रस मिक्स करना और चेहरे पर लगा लेना है. इससे स्किन पर कसाव और चमर दोनों बरकरार रहेगी.

2- बादाम का तेल

आप अपने चेहरे पर बादाम के तेल से मालिश कर सकते हैं और बेहतरीन नतीजों के लिए इसे रात भर के लिए छोड़ सकते हैं. इससे आपकी चमक और नमी चेहरे पर बनी रहेगी.

2- शहद और अंडा

शहद और अंडा  त्वचा को सही नमी प्रदान करते हैं. इन दोनों को मिक्स करके फेस मास्क की तरह अप्लाई कर लीजिए फिर 10 मिनट बाद पानी से अच्छे से चेहरा साफ कर लीजिए.

4- ओटमील और दूध 

थोड़े से ओटमील और दूध का पेस्ट बनाएं. इसे चेहरे पर लगाएं,फिर कुछ मिनट बाद साफ पानी से फेस क्लीन कर लें.  इससे आपके चेहरे से डेड स्किन हट जाएगी और यह अधिक चमकदार और सुंदर नजर आएगा.

5- खीरा

खीरे में पानी की मात्रा भरपूर होती है, आप इसे सीधे खा सकते हैं या चेहरे पर लगा सकते हैं. यह भी आपके चेहरे की नमी बनाए रखेगा.

6 – नारियल का तेल 

रूखी और बेजान त्वचा के लिए नारियल का तेल एक बेहतरीन मॉइस्चराइज़र के रूप में काम करता है. इसे भी आप अप्लाई कर सकते हैं.

7- एलोवेरा

एलोवेरा जेल बेहतरीन मॉइस्चराइज़र के रूप में काम करता है. यह त्वचा पर मुंहासे और झुर्रियों को भी दूर रखता है, जिससे आपकी त्वचा में कसाव बना रहता है.

8 – दूध

एंटीऑक्सीडेंट और लैक्टिक एसिड से भरपूर कच्चे दूध में पपीता, शहद, बादाम, हल्दी मिलाकर फेस पर लगाएं. यह आपकी त्वचा के रंग को एक समान करने और आपके चेहरे पर काले धब्बे हटाने में मदद करेगा.

अपनी त्वचा को अच्छे से हाइड्रेट करें. इससे आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं.सलाह दी जाती है कि महिलाओं को दिन में कम से कम 1.6 लीटर पानी पीना चाहिए और पुरुषों को लगभग 2 लीटर पानी.

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!