Ro no D15139/23

झरने, पहाड़ और बादलों की सैर कराएंगे छत्तीसगढ़ की ये जगहें, न्यू ईयर पर करें ट्रिप प्लान

नए साल के मौके पर आप विदेश नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ ट्रिप का प्लान बनाएं. यहां कई सारी ऐसी जगहें हैं जहां आपको प्रकृति के खूबसूरत नजारे मंत्रमुग्ध कर देंगे.

नए साल के मौके पर अगर आप विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इसे कैंसिल कर दें. भारत में ही आपको विदेशों वाली फीलिंग मिलेगी. जी हां, नए साल पर परिवार और दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने के लिए छत्तीसगढ़ के टूरिस्ट प्लेस बहुत बेस्ट ऑप्शन है. यहां का चिल्फी घाटी हो या ढोलकल शिखर, इन पर्यटन स्थलों की खूबसूरती ही इसे खास बनाती है. यहां से सुंदर नजारे आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे. आप अगर ठंडे वातावरण, पहाड़ी एरिया और नेचर व्यू को एंजॉय करना चाहते हैं तो छत्तीसगढ़ के ये खूबसूरत जगहें आपके लिए एक बहुत बड़ा सरप्राइज हो सकता है.

चित्रकोट जलप्रपात

बस्तर जिले में स्थित चित्रकोट झरना जो कि छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा झरना के नाम से जाना जाता है. तभी तो इसे भारत का नियाग्रा भी कहा जाता है. अगर आपको चित्रकोट की खूबसूरती देखना है तो इसे आप बोटिंग के जरिए देख सकते हैं.

ढोलकल शिखर

दंतेवाड़ा जिले के ढोलकल शिखर तक पहुंचने के लिए ट्रैक करना पड़ता है. जब आप इसके शिखर पर पहुंचेंगे तो वहां भगवान गणेश की प्राचीन मूर्ति और सुंदर व्यू देखकर आपका दिल खुश हो जाएगा. यहां के नजारे इतने खूबसूरत हैं कि वापस आने का दिल नहीं करेगा.

चिरमिरी

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला स्थित चिरमिरी कोयला खदानों के लिए जाना जाता है. जबकि सर्दियों के मौसम में तो यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने लायक रहती है. यहां की खूबसूरती देख आपको अपनी आंखों पर ही सुकून नहीं होगा.

चिल्फी घाटी

छत्तीसगढ़ में कवर्धा जिले का चिल्फी घाटी घुमावदार सड़कें, हरे-भरे नजारे और बीच-बीच में अनगिनत छोटे-बड़े झरनों से भरा हुआ है. अगर आपको बादलों की सैर करना है तो इससे बेहतर नजारा आपको नहीं मिलने वाला है. अगर आप चिल्फी घाटी घूमने जाते हं तो इस नजारे को बिल्कुल भी मिस न करें

  • Related Posts

    स्वतंत्रता का अलख जगाने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और युवाओं ने लगाई स्वतंत्रता दौड़

    महापौर श्री रामू रोहरा ने गांधी चौक से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ का दिया संदेश, राष्ट्रीय एकता की दिलाई गई शपथ*…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    राजनांदगांव 14 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 अगस्त से 20 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!