Ro no D15139/23

“यह कंट्रोल रूम है मेरा,” बिग बॉस 19 से निकलने के बाद बाबा महाकाल के दरबार पहुंचे मृदुल तिवारी

बिग बॉस 19 से निकलने के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मृदुल तिवारी को उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करते देखा गया। उन्होंने बाबा महाकाल से अपने खास कनेक्शन और बिग बॉस 19 से बाहर आने के बाद के एक्सपीरियंस के बारे में खुलकर बात की।

मृदुल तिवारी ने बताया कि उज्जैन उनके लिए सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि उनका हेड ऑफिस है, जहां से उन्हें आध्यात्मिक ऊर्जा मिलती है।

बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद आईएएनएस से खास बातचीत में मृदुल तिवारी ने कहा, “मुझे बाबा के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। बिग बॉस 19 में मेरी जर्नी उम्मीद से ज्यादा अच्छी रही। जितना मैंने सोचा था, लोगों का उससे ज्यादा प्यार और सम्मान मिला। उस घर से निकलने पर भी लोगों का जो मेरे लिए प्यार है, वह उतना ही है। मेरे करीबी लोगों का कहना है कि जैसे मैं उनके लिए पहले था, वैसे ही आज हूं। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं टीवी में कम दिखा या शो से बाहर हो गया, मेरे लिए लोगों का प्यार और सम्मान ही सब कुछ है।”

उन्होंने आगे बातचीत में कहा कि भले ही मुझे कितनी भी सक्सेस मिल जाए, लेकिन मैं न कभी पहले बदला था और न ही आगे बदलूंगा। उज्जैन में बाबा महाकाल से अपना कनेक्शन बताते हुए मृदुल ने कहा कि ये मेरा “कंट्रोल रूम” है। मेरा मानना है कि मेरे साथ जो भी अच्छा हो रहा है या जो कम अच्छा हो रहा है, वो सब बाबा महाकाल को समर्पित है। मैं उनका ही हूं और वे जैसा रखना चाहते हैं, वैसा ही रहूंगा।

मृदुल ने ईश्वर में अपनी आस्था और विश्वास को दृढ़ बताया। उन्होंने कहा कि बाबा ने मुझे अपने बच्चे की तरह रखा है और जब-जब मैंने उनसे जो कुछ मांगा है, वह मुझे मिला है। उन्होंने हर बड़ी से बड़ी परेशानी से मुझे निकाला है।

मृदुल बिग बॉस 19 का हिस्सा बनने से पहले भी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। अब शो से निकलने के बाद भी वे दर्शन के लिए पहुंचे हैं। बिग बॉस 19 में उनकी जर्नी को बहुत पसंद किया गया। भले ही उनकी स्क्रीन टाइमिंग कम थी, लेकिन उनकी भोली बातों और कॉमेडी ने फैंस को खूब एंटरटेन किया।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026, महिला फुटबॉल: छत्तीसगढ़ और झारखंड फाइनल में

    रायपुर, 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले गए महिला फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले रोमांच और…

    Read more

    ख़ुद से सीखने वाले सूरज माशी ने उधार के स्पाइक्स पहन जीता 5000 मीटर का रजत पदक

    *सूरज नासिक में रहते हैं और ट्रेनिंग का खर्च हर महीने 2-3 दौड़ों में भाग लेकर मिलने वाली इनामी राशि से निकालते हैं* *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने…

    Read more

    NATIONAL

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में न्यायाधीशों के काफिले पर हमला, मालदा में 100 से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत