Ro no D15139/23

पुराने कपड़ों और जूते-चप्पल से की गई ये छोटी गलती कर सकती है कंगाली, करें ये वास्तु उपाय, घर में आएगी समृद्धि

घर में रखे जूते-चप्पल और कपड़े वास्तु को प्रभावित करते हैं. यदि सही वास्तु नियमों का पालन किया जाए, तो ये शुभ प्रभाव डालते हैं, लेकिन इन्हें रखने में की गई कुछ गलतियों से घर में नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होने लगती है. आइए जानते हैं कपड़ों और जूते-चप्पलों से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण वास्तु उपाय.

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में रखी वस्तुओं से लेकर शरीर पर पहने जाने वाले कपड़े और जूते-चप्पल तक हमारी ऊर्जा को प्रभावित करते हैं. आमतौर पर हम घर बनवाते समय वास्तु का ध्यान रखते हैं, लेकिन जब बात घर में रखे सामान, कपड़ों और जूते-चप्पलों की आती है, तो कई बार हम इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं. जबकि वास्तु शास्त्र में ऐसा करना उचित नहीं माना गया है. इन वस्तुओं से जुड़ी गलतियां वास्तु दोष उत्पन्न कर सकती हैं.

कपड़ों के लिए वास्तु उपाय

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार कपड़ों को कभी भी बिखेरकर इधर-उधर नहीं रखना चाहिए. ऐसा करना अशुभ माना जाता है. इसलिए कपड़ों को अच्छी तरह व्यवस्थित कर साफ-सुथरी जगह और अलमारी में रखना चाहिए.
  • फटे और पुराने कपड़ों को घर में नहीं रखना चाहिए. माना जाता है कि इससे घर में नकारात्मकता आती है. यदि कपड़े फट गए हों, दाग लग गए हों या बहुत पुराने हो चुके हों, तो ऐसे कपड़ों का दान भी नहीं करना चाहिए.

जूते-चप्पलों के लिए वास्तु उपाय

  • वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि जूते-चप्पलों को कभी भी उल्टा करके या इधर-उधर बिखेरकर नहीं रखना चाहिए. माना जाता है कि ऐसा करने से घर की लक्ष्मी चली जाती है.
  • जूते-चप्पलों को हमेशा दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना चाहिए. उत्तर और पूर्व दिशा में जूते-चप्पल रखना अशुभ माना गया है, क्योंकि उत्तर और पूर्व दिशा को माता लक्ष्मी की दिशा माना जाता है. ऐसे में इन दिशाओं में जूते-चप्पल रखने से घर की समृद्धि में बाधा आती है.
  • जूते-चप्पलों को कभी भी रसोईघर में, बेडरूम के पास या बेडरूम के अंदर नहीं रखना चाहिए. यह अशुभ माना जाता है.
  • यदि चप्पल टूट गए हों या फट गए हों, तो उन्हें तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए. खराब और टूटे हुए जूते-चप्पल नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं.

 

  • Related Posts

    मोहिनी एकादशी 2026 कब मनाई जाएगी? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    Mohini Ekadashi 2026: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने समुद्र मंथन के दौरान…

    Read more

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

      खड़गे ने एक सभा में अत्यंत आक्रोेशित होकर अपने भाषण में कुछ इस तरह कहा कि यदि मौका आए तो नमाज को छोड़कर भाजपा और आरएसएस को मारो। भाजपा…

    Read more

    NATIONAL

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    ईरानी स्पीकर गालीबाफ बोले- इरादा तो नेक है पर अमेरिका पर भरोसा नहीं; फ्लाइट में लाए पीड़ितों की तस्वीरें

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    शराबबंदी, आरक्षण समेत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 10 यादगार फैसले, जिसने बिहार को दी नई राह

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब

    पाकिस्तान के रक्षामंत्री के ‘कैंसर’ वाले बयान से भड़का इजराइल, पीएम नेतन्याहू ने दिया जवाब