Ro no D15139/23

अपने नाम को हर फ्रेम में सार्थक करती है यह रोमांचक स्पाई ड्रामा

रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर देखने की प्लानिंग है तो इससे पहले पढ़ लें यह रिव्यु

फिल्म -धुरंधर
निर्माता – आदित्य और लोकेश
निर्देशक – आदित्य धर
कलाकार – रणवीर सिंह,अक्षय खन्ना,अर्जुन रामपाल, संजय दत्त,आर माधवन,राकेश बेदी,सारा अर्जुन,गौरव गेरा,सौम्या टंडन और अन्य
प्लेटफार्म -सिनेमाघर
रेटिंग -तीन

dhurandhar movie review :2019 में रिलीज हुई फिल्म “उरी द सर्जिकल स्ट्राइक” के लिए नेशनल अवार्ड अपने नाम कर चुके निर्देशक आदित्य धर 6 साल के लम्बे अंतराल के बाद निर्देशन में फिल्म “धुरंधर” से वापसी की है.हाउ इज द जोश वाला सवाल दोहराएं तो जवाब इस बार भी हाई ही है.निर्देशक,निर्माता और लेखक आदित्य धर ने धुरंधर से एक बार फिर हाई एड्रीनलीन देशभक्ति ड्रामा परदे पर रच दिया है.जो शुरुआत से आखिर तक ना सिर्फ आपको बांधे रखती है बल्कि जमकर मनोरंजन भी करती है.

गुमनाम नायक की कहानी

यह फिल्म सत्य घटनाओं पर आधारित है. यह फिल्म के ट्रेलर में ही बता दिया गया था और फिल्म की शुरुआत 1999 में हुए कंधार हाईजैक से होती है. इस घटना का आईबी चीफ सान्याल (आर माधवन )पडोसी मुल्क पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देना चाहते हैं.सरकार की अपनी मजबूरियां है लेकिन जब आतंकी हमला साल 2001 में संसद तक पहुँच जाता है,तो भारत सरकार सान्याल के पाकिस्तान को मुँह तोड़ देने वाले जवाब यानी ऑपरेशन “धुरंधर”को हरी झंडी दे ही देती है. जिससे सतबीर,हमजा बन (रणवीर सिंह )अफगानिस्तान से होते हुए पाकिस्तान के ल्यारी में पहुँचता है. ल्यारी पर बादशाहत का मतलब कराची पर कण्ट्रोल. हमजा के लिए यह बादशाहत पाना आसान नहीं है क्योंकि ल्यारी गैंगस्टर्स का गढ़ है, राजनेताओं की मदद से वह और भी मजबूत हो रहे हैं. किस तरह से हमजा गैंगस्टर रहमान डकैत (अक्षय खन्ना )का भरोसा जीत उसके गैंग में शामिल होकर भारत के हितों के लिए काम करना शुरू कर देता है. यही फिल्म की कहानी है.जिसमें बहुत ट्विस्ट एंड टर्न है. इसमें आईएसआई का खूंखार चेहरा मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल )और डीएसपी असलम चौधरी (संजय दत्त )जैसे किरदार भी उससे जुड़ते हैं. ऑपरेशन धुरंधर की पूरी कामयाबी के लिए मार्च 2026 तक इंतजार करना होगा क्योंकि फिल्म का दूसरा और आखिरी पार्ट तभी आएगा.

  • Related Posts

    हुमा कुरैशी जल्द बनेंगी दुल्हन? बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग इस साल कर सकती हैं शादी

    Huma Qureshi: बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं. लंबे समय से रिलेशनशिप को निजी रखने वाली हुमा अब कथित…

    Read more

    राजा शिवाजी’ की कमाई में दिखा सलमान का जादू, पहले दिन ही छाई फिल्म

    Raja Shivaji Box Office Day 1: रितेश देशमुख की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है. हालांकि फिल्म को क्रिटिक्स और…

    Read more

    NATIONAL

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक से पहले प्रदेश कैबिनेट मंत्रियों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान एक दूसरे का लड्डू खिला कर मुंह मीठा कराया। 

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक से पहले प्रदेश कैबिनेट मंत्रियों के साथ जश्न मनाया। इस दौरान एक दूसरे का लड्डू खिला कर मुंह मीठा कराया। 

    Bengal Election Result LIVE: बंगाल में भाजपा को 193 सीटों पर बढ़त, ममता बोलीं- अभी कई राउंड बाकी

    Bengal Election Result LIVE: बंगाल में भाजपा को 193 सीटों पर बढ़त, ममता बोलीं- अभी कई राउंड बाकी

    काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया- काउंटिंग सेंटर में हमारे लोगों को रोका गया, घर के बाहर लगे जय श्रीराम के नारे

    काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया- काउंटिंग सेंटर में हमारे लोगों को रोका गया, घर के बाहर लगे जय श्रीराम के नारे

    Bhabanipur Result LIVE: भवानीपुर में फिर पिछड़ीं ममता बनर्जी, शुभेंदु नंदीग्राम में भी आगे

    Bhabanipur Result LIVE: भवानीपुर में फिर पिछड़ीं ममता बनर्जी, शुभेंदु नंदीग्राम में भी आगे

    सड़क पर नमाज रोक,इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले का मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी ने किया स्वागत ,मस्जिद और निर्धारित स्थान पर नमाज को किया समर्थन

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान

    ऐतिहासिक उपलब्धि: योगेश चौरे बने अखिल भारतीय महासंघ के राष्ट्रीय ‘उप महामंत्री’; छत्तीसगढ़ लघु वेतन संघ का बढ़ा देश भर में मान