Ro no D15139/23

अबकी बार धान बेचकर मिले पैसों से खेतों की मरम्मत कराएंगे किसान तिलक कोर्राम

पांडरवाही के किसान ने 46.40 क्विंटल धान विक्रय कर सम्मानजनक राशि मिलने पर प्रदेश सरकार का माना आभार

कांकेर विकासखंड के ग्राम पांडरवाही निवासी 60 वर्षीय किसान  तिलक कोर्राम अपना धान बेचकर उससे मिले पैसों से खेतों की मरम्मत व भूमि सुधार और समतलीकरण कराएंगे।
नाथियानावागांव स्थित उपार्जन केंद्र में पहुँचकर उन्होंने 46.40 क्विंटल धान का विक्रय किया। किसान   कोर्राम ने बताया कि उनकी पत्नी के नाम पर 2.5 एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें वे दोनों मिलकर खेती किसानी करते हैं।   उन्होंने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपनी कृषि भूमि के सुधार कार्य, समतलीकरण और मरम्मत कराएंगे। साथ ही यह भी बताया कि आगामी मड़ई-मेले में होने वाले पारिवारिक खर्च तथा अपने बच्चों के लिए नए कपड़े खरीदने में भी यह राशि सहायक होगी।
उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी किए जाने के निर्णय का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह कदम किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित समर्थन मूल्य धान खरीदी नीति का लाभ पाकर किसान   कोर्राम सहित जिले के किसान संतोष एवं प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं।

  • Related Posts

    जिले में अभिनव पहल से ग्राम पंचायतों में ही हो रहा राजस्व प्रकरणों का त्वरित निपटारा

      – कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सांकरा का किया आकस्मिक निरीक्षण *- पिछले 6 माह में 1500 से अधिक राजस्व प्रकरणों का किया गया निराकरण* *- ग्राम पंचायत स्तर पर…

    Read more

    केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने जिले में जल संरक्षण अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन

      – केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री ने जिले में जल संरक्षण, भूमिगत जल स्तर सुधार और सतत जल प्रबंधन हेतु किए जा रहे अभिनव कार्यों की सराहना की राजनांदगांव 29…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….