Ro no D15139/23

चाणक्य की वो 5 बातें जो हर इंसान की जिंदगी को भर सकती है खुशियों से, दुख और तनाव को खत्म करने के लिए आप भी जानें

आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. वे सिर्फ एक महान शिक्षक ही नहीं थे बल्कि मानव स्वाभाव की समझ भी रखते थे. आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में जिन बातों का जिक्र किया है उनका अगर सही तरीके से ख्याल रखा जाए तो कोई भी इंसान एक सफल, सुखद और खुशहाली से भरा जीवन जी सकता है. वहीं, इनकी बताई बातों को नजरअंदाज किया जाए तो जीवन में तरह-तरह की परेशानियों का आना भी शुरू हो जाता है. आचार्य चाणक्य ने जीवन में सच्ची खुशी पाने के लिए भी कुछ आसान और असरदार तरीके बताए हैं. चाणक्य कहते हैं कि आपका हर एक दिन हल्का, शांति से भरा और खुशियों भरा हो तो आपको आपको सिर्फ अपनी कुछ आदतों और सोचने के तरीकों को बदलना होगा. इस आर्टिकल में हम आपको चाणक्य की बताई इन्हीं बातों के बारे में बताने वाले हैं जो आपकी जिंदगी को खुशियों से भरने में मदद करेंगे. चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.

पॉजिटिव थिंकिंग रखें

आचार्य चाणक्य का हमेशा से यह मानना था कि अगर आप खुश रहना चाहते हैं, तो इसके लिए सबसे जरूरी हो जाता है कि आप अपनी थिंकिंग को पॉजिटिव रखना शुरू कर दें. आपके जीवन में चाहे कितनी भी परेशानियां क्यों न आ जाए हमेशा हर हालात में पॉजिटिव पहलू को ही देखने की कोशिश करें. चाणक्य कहते थे कि आपकी निगेटिव थिंकिंग आपके तनाव और दुख को बढ़ाने का काम करती है जबकि आपकी पॉजिटिव थिंकिंग हर हालात में समाधान और संतोष का रास्ता दिखाती है.

 

दूसरों से तुलना न करें

आचार्य चाणक्य का कहना था कि अक्सर हम अपनी जिंदगी को दूसरों की जिंदगी से तुलना करने की गलती करते हैं. चाणक्य के अनुसार किसी भी इंसान की यह छोटी सी लगने वाली आदत उसकी सारी खुशियां छीन सकती हैं. चाणक्य के अनुसार हर इंसान की जिंदगी और हालात अलग होती है और उसे अलग राह तय करनी पड़ती है. चाणक्य कहते हैं कि अपनी छोटी-छोटी सफलताओं में खुश रहना सीखें. जब आप खुद की तुलना दूसरों से करना छोड़ देंगे तो आपका मन हल्का हो जाएगा और आप खुश रहना भी शुरू कर देंगे.

सिंपल और बैलेंस्ड जीवन अपनाएं

आचार्य चाणक्य कहते थे कि जीवन में ज्यादा चीजों की चाहत या फिर मटीरियलिस्टिक चीजों में खुशी ढूंढना कभी भी सही नहीं होता है. इस तरह की चीजें आपको थोड़ी देर के लिए खुशियां दे सकती है. लेकिन, एक सिंपल और बैलेंस्ड जीवन आपको जीवन में सच्ची खुशियां दे सकते हैं. जब आप जरूरत से ज्यादा इच्छा अपने अंदर रखते हैं और लालच रखते हैं तो आपको मानसिक रूप से अशांत रहना पड़ता है. चाणक्य कहते हैं आपके पास जितना है आपको उसमें में सैटिस्फाई रहना सीखना चाहिए.

अच्छे पार्टनर चुनें

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपके जो भी दोस्त या फिर पार्टनर होते हैं वे आपके जीवन पर ही नहीं बल्कि आपके मूड पर भी काफी गहरा असर डालते हैं. चाणक्य के अनुसार जीवन में खुश रहने के लिए आपको अपने आसपास पॉजिटिव और मोटिवेटिंग लोगों को ही रखना चाहिए. जो लोग निगेटिव होते हैं और हमेशा दूसरों की आलोचना करते हैं वे आपक खुशियों को कम करने का काम करते हैं. चाणक्य के अनुसार आपको हमेशा अपने दोस्तों को बुद्धिमानी से चुनना चाहिए.

समय का सही इस्तेमाल करें

चाणक्य नीति के अनुसार समय से बड़ी कोई भी दौलत नहीं होती है. उनके हमेशा से यह मानना रहा था कि जो भी लोग समय का सही इस्तेमाल करना जानते हैं वे जीवन में हमेशा खुश और सफल रह पाते हैं. अगर आप आलसी हैं या फिर समय की बर्बादी करते हैं तो आपके और आपकी तरक्की के बीच सिर्फ रुकावटें ही आती हैं. चाणक्य के अनुसार आपको अपने हर एक सेकंड को अच्छे कामों और अच्छे विचारों में लगाना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपकी जिंदगी देखते ही देखते खुशियों से भर जाती है.

  • Related Posts

    मोहिनी एकादशी 2026 कब मनाई जाएगी? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    Mohini Ekadashi 2026: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने समुद्र मंथन के दौरान…

    Read more

    खड़गे भाजपा के धुरंधर,दो बयानों से दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली, हिंदुओं को ठेस; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

      खड़गे ने एक सभा में अत्यंत आक्रोेशित होकर अपने भाषण में कुछ इस तरह कहा कि यदि मौका आए तो नमाज को छोड़कर भाजपा और आरएसएस को मारो। भाजपा…

    Read more

    NATIONAL

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस