Ro no D15139/23

तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन

अंबिकापुर 14 फरवरी 2026/    जिला स्तरीय सरगुजा ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन 10 से 12 फरवरी 2026 तक जिला मुख्यालय अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम, पी.जी. कॉलेज मैदान, बैडमिन्टन हॉल एवं सेंट जेवियर स्कूल मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का समापन समारोह गांधी स्टेडियम मैदान में सम्पन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेन्द्र लखपाले रहे। कार्यक्रम में एम.आई.सी. सदस्य  मनीष सिंह (नगर पालिक निगम, अंबिकापुर), विशिष्ट अतिथि श्री बालनाथ यादव (विधायक प्रतिनिधि), श्री बाली चरण यादव (मण्डल अध्यक्ष),  आर. जे. पाण्डेय (प्राचार्य, पॉलीटेक्निक कॉलेज) एवं श्रीमती मीरा साहू (प्राचार्य, सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन  राम कुमार सिंह, सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण, अंबिकापुर द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में श्री देवेन्द्र सिन्हा, श्री विकास सिंह, श्री ए.डी. दिवान,  राजेश प्रताप, पी.टी.आई., सुमित, अमर एवं प्रदीप सहित अन्य खेल अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। मंच संचालन श्री राकेश मिश्रा एवं सुश्री सुनीता दास द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में एथलेटिक्स अंतर्गत 100 मी., 200 मी., 400 मी. दौड़, गोला फेंक, भाला फेंक, तवा फेंक, लंबी कूद, ऊँची कूद, 4×100 मीटर रिले रेस, तीरंदाजी, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, कराते, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल की स्पर्धाएँ आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में कुल 941 पुरुष एवं 802 महिला खिलाड़ी तथा 100 कोच/मैनेजर/निर्णायक सम्मिलित हुए। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग द्वारा खिलाड़ियों के लिए खेल परिधान, आवास, भोजन एवं यातायात की व्यवस्था की गई। व्यक्तिगत खेलों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को क्रमशः ₹2000, ₹1500 एवं ₹1000 तथा टीम खेलों में क्रमशः ₹4000, ₹3000 एवं ₹2000 की नगद पुरस्कार राशि ऑनलाइन खिलाड़ियों के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को व्यक्तिगत खेलों के लिए मेडल एवं टीम खेलों के लिए मोमेंटो प्रदान कर मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

  • Related Posts

    ज्ञानभारतम् मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित

      राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान को लेकर कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश जगदलपुर, 30 मार्च 2026/ राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान के अंतर्गत ज्ञानभारतम् मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री आकाश…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्सः संघर्षों की भट्ठी में तपकर सोना बने झारखंड के अंजित मुंडा, कुश्ती में जीता गोल्ड मेडल भारतीय सेना में ’अग्निवीर’ के रूप में दे रहे हैं सेवाएं

    अम्बिकापुर 30 मार्च 2026/  कहते हैं कि यदि इरादे फौलादी हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो अभाव भी सफलता की राह नहीं रोक सकते। झारखंड के रामगढ़ जिले के…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले