Ro no D15139/23

नक्शा प्रोजेक्ट अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की हुई शुरुआत

कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने नक्शा प्रोजेक्ट को समय सीमा में सम्पादित करने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अम्बिकापुर 15 अप्रैल 2026/  नक्शा प्रोजेक्ट के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत बुधवार को हुई। जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सभी अधिकारी- कर्मचारियों को नक्शा प्रोजेक्ट को समय सीमा में संपादित कर प्रशिक्षण में अच्छे से सहभागिता लेने निर्देशित किया। इस दौरान एमपीएसईडीसी से श्री योगेश वानी एवं श्री अमन सेन तथा सीएलआर कार्यालय से श्री प्रदीप वर्मा एवं श्री रमेश मिश्रा के द्वारा नक्शा प्रोजेक्ट के सम्बन्ध में  प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

इस दौरान बताया गया कि NAKSHA कार्यक्रम का उद्देश्य शहरी भूमि रिकॉर्ड्स के लिए एक सटीक और व्यापक भू-स्थानिक डाटाबेस तैयार करना है। यह कार्यक्रम हवाई और जमीनी सर्वेक्षणों को उन्नत GIS तकनीक के साथ जोड़कर भूमि प्रशासन को बेहतर बनाएगा, सम्पत्ति स्वामित्व रिकॉर्ड्स को आसान करेगा और शहरी योजनाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में मदद करेगा। सटीक भू-स्थानिक डेटा से निर्णय लेने की प्रक्रिया बेहतर होगी, भूमि उपयोग योजना अधिक प्रभावी बनेगी और सम्पत्ति से जुड़े लेन-देन आसानी से किए जा सकेंगे। इस दौरान महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला नोडल नक्शा प्रोजेक्ट श्रीमती उषा नेताम, अधीक्षक भू अभिलेख श्रीमती उषा नेताम, श्रीमती दीपिका दुबे, नगर निगम क्षेत्र के पटवारी, राजस्व निरीक्षक, सहायक अधीक्षक भू अभिलेख उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्तनपान और स्वस्थ आहार को बढ़ावा देकर सामाजिक परिवर्तन का सशक्त माध्यम बन सकता है मीडिया”विश्व स्तनपान सप्ताह के पूर्व यूनिसेफ ने आयोजित की मीडिया कार्यशाला

    रायपुर, 23 जुलाई, 2026/ मातृ एवं शिशु पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए यूनिसेफ ने रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ…

    Read more

    जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक स्थगित

      कोरबा, 23 जुलाई 2026/जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक, जो 24 जुलाई को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में श्रीमती ज्योत्सना महंत, सांसद, लोकसभा क्षेत्र कोरबा की अध्यक्षता में…

    Read more

    NATIONAL

    सरकारी नियंत्रण से मुक्त हों मंदिर, चढ़ावे में से चवन्नी चुराने वाला अपने पूरे परिवार के नाश को आमंत्रित करता है, देवकीनंदन ठाकुर, मंदिरों का चढ़ावा विवाह भवन के लिये नहीं: सुप्रीम कोर्ट, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    एक शक्तिशाली स्त्री चाहे तो अपने संकल्प शक्ति से समाज और राष्ट्र को उचित दिशा में मोड़ सकती है

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    NEET पेपर लीक : पीएम मोदी के बयान पर बोले राहुल गांधी- छात्रों का भविष्य आपने बर्बाद किया, अब उनकी 3 मांगे पूरी करें

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    CJP ने PM मोदी को दिया जवाब-फास्ट-ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा चाहिए

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP छात्र आंदोलन पर सलमान खान ने दिया छात्रों का साथ, कहा- देश के युवाओं पर है गर्व

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट

    CJP प्रोटेस्ट के बीच PM मोदी का ऐलान: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं, बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट