Ro no D15139/23

अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए धमतरी में 4 से 6 दिसंबर तक तीन दिवसीय योग शिविर

सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के मानसिक तनाव को कम करने, स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और कार्यक्षमता में वृद्धि के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा धमतरी पॉलिटेक्निक परिसर में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 4 से 6 दिसंबर तक प्रतिदिन प्रातः 6ः30 से 9ः00 बजे तक संचालित होगा।
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर   अबिनाश मिश्रा ने कहा कि नियमित योग से मन और शरीर दोनों को ऊर्जा मिलती है, जिससे निर्णय क्षमता, धैर्य और एकाग्रता बढ़ती है। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक दायित्वों के कारण अधिकारी-कर्मचारियों पर अक्सर मानसिक दबाव रहता है, ऐसे में योग जैसे वैज्ञानिक अभ्यास तनाव कम करने और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का एक प्रभावी माध्यम है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से परिवार सहित शिविर में शामिल होकर अधिकतम लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ अधिकारी ही बेहतर शासन व्यवस्था सुनिश्चित कर सकते हैं।
कार्यक्रम से संबंधित जानकारी देते हुए संस्था की प्रशिक्षक   सुनीता पंजवानी ने बताया कि शिविर में प्राणायाम, योगासन, ध्यान, सूर्य नमस्कार तथा जीवनशैली सुधार से जुड़े सरल उपायों का अभ्यास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमित योग से न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि तनाव नियंत्रण, नींद की गुणवत्ता और भावनात्मक संतुलन में भी विशेष सुधार आता है।
जिला प्रशासन का यह पहल अधिकारी-कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल निर्मित करने की दिशा में एक स्वागत योग्य कदम है। एसडीएम   पीयूष तिवारी को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!