Ro no D15139/23

अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए धमतरी में 4 से 6 दिसंबर तक तीन दिवसीय योग शिविर

धमतरी । सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के मानसिक तनाव को कम करने, स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और कार्यक्षमता में वृद्धि के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा धमतरी पॉलिटेक्निक परिसर में तीन दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 4 से 6 दिसंबर तक प्रतिदिन प्रातः 6ः30 से 9ः00 बजे तक संचालित होगा।
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि नियमित योग से मन और शरीर दोनों को ऊर्जा मिलती है, जिससे निर्णय क्षमता, धैर्य और एकाग्रता बढ़ती है। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक दायित्वों के कारण अधिकारी-कर्मचारियों पर अक्सर मानसिक दबाव रहता है, ऐसे में योग जैसे वैज्ञानिक अभ्यास तनाव कम करने और सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने का एक प्रभावी माध्यम है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से परिवार सहित शिविर में शामिल होकर अधिकतम लाभ लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ अधिकारी ही बेहतर शासन व्यवस्था सुनिश्चित कर सकते हैं।
कार्यक्रम से संबंधित जानकारी देते हुए संस्था की प्रशिक्षक सुश्री सुनीता पंजवानी ने बताया कि शिविर में प्राणायाम, योगासन, ध्यान, सूर्य नमस्कार तथा जीवनशैली सुधार से जुड़े सरल उपायों का अभ्यास कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमित योग से न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि तनाव नियंत्रण, नींद की गुणवत्ता और भावनात्मक संतुलन में भी विशेष सुधार आता है।
जिला प्रशासन का यह पहल अधिकारी-कर्मचारियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल निर्मित करने की दिशा में एक स्वागतयोग्य कदम है। एसडीएम श्री पीयूष तिवारी को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

  • Related Posts

    राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने कलेक्टर अजीत वसंत से की सौजन्य भेंट राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में 12 पदक जीतने पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ जिले के राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग खिलाड़ियों ने शनिवार को कलेक्टर  अजीत वसंत से सौजन्य भेंट कर हाल ही में आयोजित 25वीं छत्तीसगढ़ प्रदेश…

    Read more

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शिकायत का त्वरित निराकरण प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राही को उपलब्ध कराया गया गैस कनेक्शन

      अम्बिकापुर 25 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार