Ro no D15139/23

तीन प्रधान पाठक एवं एक सहायक शिक्षक निलंबित

राजनांदगांव 23 सितम्बर 2025। जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास सिंह बघेल ने जिले में पदस्थ तीन प्रधान पाठक एवं एक सहायक शिक्षक को पदीय कर्तव्यों में घोर लापरवाही बरतने एवं अनुशासनहीनता करने के कारण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला खुर्सीपारखुर्द में पदस्थ सहायक शिक्षक श्री विश्वनाथ चंद्रवंशी को शराब का सेवन कर शाला आने, पदीय कर्तव्यों में घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। छुरिया विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला मातेखेड़ा में पदस्थ प्रधान पाठक श्रीमती गंगाराम नेताम को अध्यापन कार्य में रूचि नहीं लेने, छात्र-छात्राओं को पढ़ाई-लिखाई एवं कुछ भी नहीं सिखाने, पदीय कर्तव्यों में घोर लापरवाही बरतने एवं अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसी तरह छुरिया विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला घोघरे में पदस्थ प्रधान पाठक श्री अरूण कुमार मंडावी को शाला कार्य में अनियमित रहने, कर्तव्य अवधि में शराब सेवन करने व नशे में होने, पूर्व में निलंबित होने के बाद भी व्यवहार में कोई सुधार नहीं लाने, पदीय कर्तव्यों में घोर लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला तोतलभर्री में पदस्थ प्रधान पाठक श्री शंकर लाल सलामे को शाला कार्य में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने, शाला की कोई भी पंजी को संधारित नहीं करने, संस्था की साफ-सफाई का स्तर एवं छात्रों का शैक्षणिक स्तर संतोषप्रद नहीं होने, कर्तव्य अवधि में शराब का सेवन कर शाला आने, समझाईश के बाद भी अपने व्यवहार में कोई सुधार नहीं लाने, कारण बताओ नोटिस का प्रति उत्तर नहीं देने, पदीय कर्तव्यों में घोर लापरवाही बरतने एवं अनुशासनहीनता करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

  • Related Posts

    बड़ौदा आरसेटी राजनांदगांव द्वारा 15 दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण संपन्न

    राजनांदगांव 13 जून 2026। ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में ए-हेल्प मॉड्यूल अंतर्गत 15 दिवसीय पशु सखी प्रशिक्षण का…

    Read more

    आबकारी विभाग की कार्रवाई,  5.400 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त

    राजनांदगांव 13 जून 2026। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला स्तरीय उडऩदस्ता राजनांदगांव…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर