छत्तीसगढ़ में होगी हिंदू हृदय सम्राट योगी आदित्यनाथ की तीन सभा, बस्तर में होगी लोकतंत्र की जीत, महेश कश्यप रिकार्ड मतों से जीतेंगे चुनाव

*बस्तर में होगी लोकतंत्र की जीत, महेश कश्यप रिकार्ड मतों से जीतेंगे चुनाव*

*बस्तर में मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह, भाजपा को जिताने लोग घरों से निकर कर रहे वोट*

*पूरे देश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ वातावरण, प्रियंका गांधी के दौरे से कांग्रेस को नहीं होगा फायदा*

*सीएम योगी को सुनने कार्यकर्ताओं व लोगों में उत्साह, छत्तीसगढ़ में करेंगे तीन सभाएं*

रायपुर। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि, लोकसभा सीट बस्तर में आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। चुनाव को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह है। लोग घरों से निकल कर वोट करने आ रहे हैं। श्री साव ने बताया कि चुनाव आयोग ने मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया है, जिसका असर देखने को मिल रहा है। बस्तर में एक बार फिर लोकतंत्र की जीत होगी।

उपमख्यमंत्री ने आग्रह किया है कि लोग मतदान करने घरों से बाहर निकले। विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें। लोकतंत्र में सभी को मतदान करने का अधिकार है। सभी अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करे।

श्री साव ने कहा कि, बस्तर में भारी पैमाने पर भाजपा के पक्ष में वोटिंग होगी। महेश कश्यप रिकार्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे।

श्री साव ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे पर कहा कि, कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है। पूरे देश और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के खिलाफ वातावरण है। कांग्रेस में भगदड़ मची है। प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ आने से कांग्रेस को कोई लाभ मिलने वाला नहीं है।

कांग्रेस ने 2018 में बड़े बड़े दावे किए थे। लेकिन एक भी वादें पूर्ण नहीं किए। 2023 के चुनाव में 75 सीटें जीतने का दावा किया था। लेकिन दावे की हवा निकल गई।

साय सरकार ने 100 दिन में बहुत काम किया। मोदी की अधिकतर गारंटी पूरी की है। इसलिए बीजेपी के पक्ष में वातावरण है। भाजपा सभी सीटें जीतेगी।

उपमुख्यमंत्री श्री साव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ को लेकर कहा कि, योगी जी ने उत्तर प्रदेश की दशा और दिशा बदली है। उनकी कुशल प्रशासक की छवि बनी है। लोग योगी जी को सुनना चाहते हैं। योगी जी के आने से कार्यकर्ताओं व लोगों में उत्साह होगा। इससे मिशन 11 सीटें जीतने में मदद मिलेगी। इस बार कांग्रेस का खाता भी नहीं खुलेगा।
श्री साव ने बताया कि, सीएम योगी जी की छत्तीसगढ़ में तीन सभाएं होंगी। राजनांदगांव के अलावा बिलासपुर में भी सभा है।

//// /////

Related Posts

उप मुख्यमंत्री अरुण साव छत्तीसगढ़ धीवर समाज के वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में हुए शामिल

*सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की* *धीवर समाज को मिला प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद, सनातन का किया प्रचार-प्रसार : उप मुख्यमंत्री श्री साव* रायपुर. 22…

मुख्यमंत्री साय ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को शहीद दिवस पर किया नमन

रायपुर, 22 मार्च 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को शहीद दिवस (23 मार्च) पर नमन किया है। मुख्यमंत्री…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

उप मुख्यमंत्री अरुण साव छत्तीसगढ़ धीवर समाज के वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में हुए शामिल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव छत्तीसगढ़ धीवर समाज के वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में हुए शामिल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देखी “छावा” फिल्म

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देखी “छावा” फिल्म

मुख्यमंत्री साय ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को शहीद दिवस पर किया नमन

मुख्यमंत्री साय ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को शहीद दिवस पर किया नमन

उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत महापरीक्षा अभियान का आयोजन 23 मार्च को

उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत महापरीक्षा अभियान का आयोजन 23 मार्च को

नव संकल्प शिक्षण संस्थान के 4 छात्र अग्निवीर थल सेना में चयनित

नव संकल्प शिक्षण संस्थान के 4 छात्र अग्निवीर थल सेना में चयनित

पहाड़ी कोरवा अंजली के दिल की बीमारी को मिला चिरायु का वरदान

पहाड़ी कोरवा अंजली के दिल की बीमारी को मिला चिरायु का वरदान