Ro no D15139/23

मेहनत और आत्मविश्वास से हीराबाई बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

*मालगांव की हीराबाई ने बकरी पालन से लिखी सफलता की नई कहानी*

*बिहान समूह से जुड़कर हीराबाई ने बदली अपनी आर्थिक स्थिति*

*रायपुर, 06 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) गरियाबंद जिले के ग्राम मालगांव की निवासी श्रीमती हीराबाई निषाद ने अपने साहस, दृढ़ निश्चय और निरंतर मेहनत के बल पर महिला सशक्तिकरण की प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत की है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाया और आज वे गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।
वर्ष 2011 में हीराबाई ने गांव की महिलाओं को संगठित कर स्व-सहायता समूह की शुरुआत की। इसके बाद वर्ष 2016 में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़ते हुए उन्होंने “माता कृपा महिला स्व-सहायता समूह” की स्थापना की और आत्मनिर्भरता की दिशा में मजबूत कदम बढ़ाया। समूह के माध्यम से आरएफ फंड से 60 हजार रुपये का ऋण प्राप्त कर उन्होंने बकरी पालन का कार्य प्रारंभ किया। शुरुआत में उन्होंने 8 बकरियां खरीदीं और उनकी देखभाल के साथ समय-समय पर बिक्री कर अच्छी आय अर्जित करने लगीं। धीरे-धीरे उनकी मेहनत रंग लाने लगी। एक बकरी को लगभग 15 हजार रुपये तक में बेचकर वे परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने लगीं। आज स्थिति यह है कि उनकी बकरियों की संख्या 8 से बढ़कर लगभग 50 तक पहुंच चुकी है और वे नियमित रूप से बकरियों की बिक्री कर अच्छा मुनाफा कमा रही हैं।
आय में वृद्धि होने के साथ ही हीराबाई ने अपने कार्यों का विस्तार किया। त्यौहार के समय कुछ बकरियों की बिक्री से प्राप्त आय से उन्होंने 1 लाख 50 हजार रुपये की दोना-पत्तल बनाने की ऑटोमैटिक मशीन खरीदी, जिससे उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 50 हजार रुपये की अतिरिक्त आय होने लगी। इसके बाद उन्होंने 1 लाख 80 हजार रुपये की लागत से अगरबत्ती बनाने की मशीन भी खरीदी, जिससे उनकी आय के नए स्रोत तैयार हुए।
हीराबाई ने गांव की अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। उन्होंने 1 लाख रुपये का डाउन पेमेंट कर लगभग 6 लाख रुपये की छोटी मालवाहक गाड़ी भी खरीदी। इस गाड़ी के माध्यम से उनका बेटा आसपास के गांवों में दैनिक उपयोग की वस्तुएं लेकर जाकर बिक्री करता है, जिससे परिवार की आमदनी में निरंतर वृद्धि हो रही है।
लगातार बढ़ती आय और मेहनत के बल पर हीराबाई ने आगे चलकर ट्रैक्टर, ट्रॉली और थ्रेसर भी खरीदे, जिससे कृषि कार्यों में सुविधा मिली और उनकी आमदनी पहले से कई गुना बढ़ गई।
आज हीराबाई निषाद सच मायनों में अपने परिवार की ‘हीरा’ बनकर चमक रही हैं। उनकी लगन, मेहनत और आत्मविश्वास ने न केवल उनके परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है, बल्कि गांव की अन्य महिलाओं के लिए भी आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा प्रदान की है। उनकी सफलता यह संदेश देती है कि दृढ़ संकल्प और परिश्रम से कोई भी महिला आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ सकती है।

  • Related Posts

    राजनांदगांव संभाग के डाकघरों में अंतर्राष्ट्रीय पार्सल सेवा

    राजनांदगांव 27 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) डाक विभाग द्वारा नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए राजनांदगांव संभाग अंतर्गत आने वाले प्रधान डाकघर एवं उपडाकघरों में अंतर्राष्ट्रीय पार्सल,…

    Read more

    उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का नि:शुल्क सोनोग्राफी

    राजनांदगांव 27 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत जिले में गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की 9…

    Read more

    NATIONAL

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने