Ro no D15139/23

आज तक किसी ने मेरे आंसू नहीं देखे… रवि किशन ने आखिर ऐसा क्यों कहा? सुनते ही रो पड़ी बेटी, VIDEO

Ravi Kishan Exit The Alliance: प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘द अलायंस’ में इस बार ऐसा भावुक पल देखने को मिला जिसने कंटेस्टेंट्स को भी इमोशनल कर दिया. शो में अपनी बेटी रीवा किशन के साथ पहुंचे एक्टर और सांसद रवि किशन ने अचानक शो छोड़ने का फैसला लिया. उनके इस ऐलान के बाद रीवा ने कैसे रिएक्ट किया, आपको बताते हैं.

Why Ravi Kishan Exit The Alliance: रवि किशन ने क्यों छोड़ा ‘द अलायंस’?

लेटेस्ट एपिसोड में ने सभी कंटेस्टेंट्स के सामने अपने दिल की बात रखी. उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों से बहुत प्यार और सम्मान मिला है, लेकिन अब उन्हें अपनी जिम्मेदारी निभाने वापस जाना होगा. रवि किशन ने भावुक होते हुए कहा, “आप लोगों ने मुझे इतना प्यार और सम्मान दिया. रीवा जानती है कि आज तक किसी ने मेरे आंसू नहीं देखे. मैं इस शो में जिस मकसद से आया था, उसे मैंने पूरा कर लिया है. अब मुझे अपनी ड्यूटी के लिए वापस जाना होगा, क्योंकि लोगों ने मुझे वोट देकर जिम्मेदारी दी है. मैं गोरखपुर लौट रहा हूं, वहीं मेरा घर है.”

Rivva Kishan Gets Emotional: रो पड़ी रीवा किशन

सबसे ज्यादा भावुक उनकी बेटी रीवा किशन नजर आई. आंखों में आंसू लिए उन्होंने कहा, “पापा की बहुत याद आ रही है. उनके बिना सब अधूरा लग रहा है. वही मेरी ताकत हैं.”

कुणाल खेमू ने कहा- उनकी एनर्जी ही अलग है

शो के होस्ट कुणाल खेमू ने भी रवि किशन की तारीफ करते हुए कहा, “हम रवि भैया को बहुत मिस करेंगे. उनकी एनर्जी ही अलग है. जब मैं पहली बार उनसे मिला और उनकी बातें सुनीं, तो ऐसा लगा जैसे वो हमें किसी अलग ही दुनिया में ले जाते हैं.” वहीं निखिल चिनापा ने माना कि उन्होंने रवि किशन से बहुत कुछ सीखा. पायल गेमिंग ने कहा कि उन्हें रवि किशन की मौजूदगी बहुत याद आएगी.

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!