Ro no D15139/23

बलौदा बाजार भाटापारा जिले में अब तक 90 प्रतिशत किसानों ने बेचा धान

150867 किसानों से 742443 मेट्रिक टन धान खरीदी,धान खरीदी के एवज में 1601 करोड़ का भुगतान*

रायपुर, 28जनवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी के मार्गदर्शन में समर्थन मूल्य में धान खरीदी जिले में सुचारु रूप से संचालित है। अब तक जिले के 90 प्रतिशत किसानों ने धान विक्रय कर लिया है एवं शेष किसानों से धान खरीदी सभी 166 उपार्जन केंद्रों में जारी है।

जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकानके अनुसार अब तक 150867 किसानों से 742443 मेट्रिक टन धान खरीदी हुईं है जिसके एवज़ में किसानों को 1601 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।धान खरीदी हेतु जिले के कुल 167120 किसानों ने पंजीयन कराया है जिसमें से लगभग 90 प्रतिशत किसान धान बेच चुके है।अब तक 279255 मेट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है जो जारी डीओ का 70.66 प्रतिशत है। इसके साथ ही 123867 किसानों से लगभग 7105 हेक्टेयर रकबा समर्पण कराया गया है।

ज्ञातव्य है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में विगत 15 नवम्बर 2025 से 166 उपार्जन केन्द्र के माध्यम से समर्थन मूल्य में सुचारु रूप से धान खरीदी का कार्य संचालित है। पारदर्शी व्यवस्था हेतु उपार्जन केंद्रवार नोडल अधिकारी नियुक्त किये गए हैं जिनके द्वारा हर सप्ताह केन्द्र का जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत किया जा रहा है इसके साथ ही अवैध धान पर संयुक्त टीम द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है।सभी खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

  • Related Posts

    राज्य नीति आयोग में गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

      *उपाध्यक्ष  गणेश शंकर मिश्रा ने किया ध्वजारोहण, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प* रायपुर, 15 अगस्त 2026/ राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ में आज 80वां स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    पर्यटन और संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने जशपुर रणजीता स्टेडियम में किया ध्वजारोहण

      रायपुर, 15 अगस्त 2026/ पर्यटन और संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रणजीता स्टेडियम जशपुर में ध्वजा रोहण किया और मुख्यमंत्री के संदेश का…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!