Ro no D15139/23

खाद-बीज की समय पर आपूर्ति से बढ़ा किसानों का आत्मविश्वास रियायती दरों पर खाद-बीज की समय पर उपलब्धता किसानों के लिए सबसे बड़ी मददः- किसान मानकुमार

कोरबा 04 जुलाई 2025/ खरीफ सीजन की शुरुआत के साथ ही गांवों में खेती को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खेतों में ट्रैक्टर से जुताई हो रही है, रोपा लगाने का काम तेजी से चल रहा है और किसान पूरी लगन से इस बार की अच्छे फसल उत्पादन हेतु तैयारियों में जुटे हैं। इस उत्साह का एक बड़ा कारण है  सहकारी समितियों में खाद व बीज की समय पर और पर्याप्त उपलब्धता। किसानों को अब न लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है, न ही महंगे दामों पर बाजारों से बीज या खाद खरीदने की मजबूरी है।
करतला के सहकारी समिति में खाद बीज लेने आए बांधापाली के किसान श्री मानकुमार खाद बीज बिना किसी अव्यवस्था या देरी के मिलने और अपनी संतुष्टि जताते हुए कहा कि इस बार समय पर बारिश आयी है , जिससे उनके जैसे किसानों में खरीफ सीजन की तैयारी को लेकर काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि वर्षों बाद ऐसा अवसर आया है जब समय पर बारिश, समितियों से पर्याप्त खाद-बीज की आपूर्ति ने किसानों के दिलों में नई उम्मीद जगा दी है।
वे कहते हैं हम जैसे छोटे किसानों के लिए खाद-बीज की समय पर उपलब्धता ही सबसे बड़ी मदद है। इस बार हम पिछले वर्ष से भी अधिक उत्पादन के लिए तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि खेतों में बोनी की पूरी तैयारी कर ली है। आज समिति से उन्हें बिना किसी परेशानी के गुणवत्तापूर्ण खाद और उन्नत बीज मिल गया।  किसान ने बताया कि समिति में पहुँचने के साथ ही उन्हें बिना किसी लंबी कतार या परेशानी के यूरिया, एनपीके और सुपर फॉस्फेट जैसे उर्वरक सहजता से मिल गए। मानकुमार  बताते हैं कि उन्होंने अपने 10 एकड़ में धान की फसल लेने की योजना बनाई है।  मानसून के आहट के साथ ही खेतों की जुताई पूरा कर लिया गया है और पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में हो रही झमाझम बारिश से मजदूर रोपा लगाने में जुट गए है हैं। कृषक मान कुमार ने कहा कि समिति से मिलने वाला खाद रियायती दर पर होने के साथ ही गुणवत्ता में भी बेहतर है। इस साल उन्होंने समय पर बोनी शुरू कर दी है और उन्हें उम्मीद है कि पैदावार भी बेहतर होगी।

  • Related Posts

    कलेक्टर ने रुकवाया अपना वाहन, क्षतिग्रस्त सड़क देखकर दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

      कोरबा, 12 मार्च 2026/जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के निरंतर निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत आज लेमरू से श्यांग की ओर जा रहे थे। विमलता से आगे…

    Read more

    उपभोक्ताओ की जागरूकता से ही उपभोक्ता संरक्षण की सार्थकता सिद्ध होगी

     केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौघोगिकी संस्थान (सिपेट) में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का हुआ आयेजन कोरबा जिला उपभोक्ता आयोग ने छात्र – छात्राओ को उपभोक्ता कानूनो की दी जानकारी कोरबा 12…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम