Ro no D15139/23

पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद

जगदलपुर, 20 जुलाई 2026/ मानसून के दौरान नदी-नालों में जलस्तर में वृद्धि के मददेनजर ग्राम सभा तिरिया (सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समिति) द्वारा पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर एक बड़ा निर्णय लिया गया है। पर्यटन स्थल तिरिया को 20 जुलाई 2026 से 30 सितंबर 2026 तक के लिए अस्थायी रूप से पूर्णतः बंद किया गया है। ग्राम सभा का मानना है कि सुरक्षा व्यवस्था और जन-धन की रक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है, इसलिए मानसून के इस दौर में पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगाना आवश्यक हो गया था।

इस संबंध में ग्राम सभा तिरिया द्वारा जारी सूचना में सभी पर्यटकों और आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस बंद अवधि के दौरान पर्यटन स्थल का भ्रमण करने न पहुँचें तथा ग्राम सभा के इस निर्णय का सम्मान करते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान करें। मौसम के सामान्य होने और परिस्थितियाँ पूरी तरह अनुकूल होने के बाद ही पर्यटन स्थल को दोबारा खोलने के संबंध में अलग से सूचना जारी की जाएगी, तब तक सभी लोग सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सतर्क रहें।

  • Related Posts

    किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर,पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई

      रायपुर,21 जुलाई 2026/कृषि विभाग एवं शासन की योजनाओं के सहयोग से बलौदाबाजार भाटापारा जिले के कृषक अब परंपरागत तरीके को छोड़कर पैडी ट्रांसप्लांटर के माध्यम से धान की रोपाई…

    Read more

    जनदर्शन में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

      अंबिकापुर स्थित निवास पर क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद, विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश अम्बिकापुर 20 जुलाई 2026/  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव