Ro no D15139/23

सीमा सुरक्षा, तस्करी और बीएसएफ पर TMC का बड़ा हमला, अमित शाह से पूछे तीखे सवाल

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले सियासी बयानबाजी तेज है. तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने केंद्र सरकार और केंद्रीय एजेंसियों पर गंभीर सवाल उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) को सीधे निशाने पर लिया है. पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से किये गये पोस्ट में सीमा सुरक्षा, आतंकवाद, कोयला और पशु तस्करी जैसे मुद्दों पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला गया है.

पहलगाम में पर्यटकों की हत्या कर रहे हैं आतंकवादी

TMC ने अपने पोस्ट में दावा किया है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी निर्दोष पर्यटकों की हत्या कर रहे हैं. कोयला तस्करी, मवेशी तस्करी और घुसपैठ जैसे मुद्दों को बीजेपी वर्षों से राष्ट्रीय खतरा बता रही है. ऐसे में टीएमसी का सवाल है कि जब इतनी समस्याएं हैं, तो केंद्रीय एजेंसियां और अमित शाह के नेतृत्व वाला गृह मंत्रालय क्या कर रहे हैं?

बीएसएफ के अधिकारी कर रहे हैं ड्रग्स की तस्करी

पोस्ट में यह भी कहा गया है कि बिहार के कटिहार में बीएसएफ के एक इंस्पेक्टर को 15 करोड़ रुपए के ड्रग्स के साथ पकड़ा गया. TMC ने आरोप लगाया कि जब सीमा की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले अधिकारी ही ड्रग्स की तस्करी में शामिल होंगे, तो यह गंभीर चिंता का विषय है. पार्टी ने इसे भाजपा के दावों को ‘पाखंड’ करार देते हुए कहा कि सीमा की स्थिति पर बीजेपी की बयानबाजी और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर है.

Bengal Election 2026: क्या सीमा अब भी ‘छिद्रपूर्ण’ हैं?

तृणमूल कांग्रेस ने अपने पोस्ट में कई मुद्दों पर सवाल उठाये हैं. उसने पूछा है कि क्या सीमा अब भी ‘छिद्रपूर्ण’ हैं? क्या आतंकवादी खुलेआम घूम रहे हैं? क्या तस्करी का नेटवर्क फल-फूल रहा है? और क्या बीएसएफ के अधिकारी भी अवैध गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं?

बंगाल में फिर सीमा सुरक्षा बनेगा चुनावी मुद्दा

बंगाल चुनाव 2026 के मद्देनजर इस बयान को अहम माना जा रहा है, क्योंकि राज्य की सीमा सुरक्षा और घुसपैठ का मुद्दा हर चुनाव में राजनीतिक हथियार बनता है. बीजेपी बंगाल सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर हमला बोलती है, तो TMC अब सीमा सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र के कंधों पर डालते हुए जवाबदेही तय करने की कोशिश कर रही है.

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!