Ro no D15139/23

गांजा तस्करी पर लगाम के लिए धमतरी पुलिस की विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर नाका लगाकर निरंतर सघन चेकिंग

🔷*बोराई से वायरल हुए वीडियो प्रकरण में तत्काल DSP स्तर से जांच आदेशित, वीडियो में आंशिक घटनाक्रम प्रदर्शित*

दिनांक 1 मई 2026 को बोरई से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें थाना प्रभारी बोरई द्वारा एक व्यक्ति को थप्पड़ मारते हुए दिखाया गया है। उक्त घटना को पर्याप्त गंभीरता से लेते हुए तत्काल डीएसपी स्तर के राजपत्रित अधिकारी से जांच आदेशित की गई है।

उक्त प्रकरण में प्रारंभिक तौर पर सामने आ रहा है कि जिले में अवैध तस्करी विशेषतौर से गांजे का परिवहन रोकने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशानुसार विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर नाका चेकिंग सक्रिय की गई है जिसके अंतर्गत बोरई थाना क्षेत्र में भी नाकेबंदी कर उड़ीसा से आने वाले ऐसे संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, जो गांजा तस्करी में संलिप्त हो सकते हैं। इसी दौरान संबंधित व्यक्ति के वाहन को पुलिस के द्वारा रोकने का प्रयास किया गया, किंतु उसने नाके पर वाहन न रोकते हुए वाहन को तेजी से आगे बढ़ा दिया गया, जिस पर थाना प्रभारी द्वारा उसका पीछा किया गया।

आगे, पीछा करके बाजार क्षेत्र में वाहन रुकवाने पर संबंधित व्यक्ति द्वारा थाना प्रभारी को उकसाते हुए न केवल अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया बल्कि शासकीय कार्य में बाधा भी उत्पन्न किए जाने की बात प्रकाश में आ रही हैं। साथ ही यह भी पाया गया है कि व्यापारी द्वारा घटना का एक वीडियो वायरल किया गया है, जो खुद को कार्यवाही से बचाने के लिए किया जाना दिखाई दे रहा है l वीडियो का यह भाग घटना के एक हिस्से तक सीमित है तथा संपूर्ण घटनाक्रम प्रदर्शित नहीं करता।

*पुलिस कार्यवाही:*

मामले में विस्तृत जांच जारी है। तथ्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

*धमतरी पुलिस की अपील:*

धमतरी पुलिस आमजन एवं मीडिया कर्मियों से अपील करती है कि भ्रामक अथवा अधूरी जानकारी सोशल मीडिया पर प्रसारित करने से बचें तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करेंl

  • Related Posts

    कलेक्टर ने दूरस्थ अंचलों का सघन भ्रमण कर विकास कार्यों का लिया जायजा

    पर्यटन, आजीविका, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाओं के विकास पर दिया जोर; ग्रामीणों से सीधे संवाद कर सुनी समस्याएं   धमतरी, 26 अगस्त 2026/ कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा एवं मुख्य कार्यपालन…

    Read more

    राज्य शासन द्वारा खेल अलंकरणों के लिए चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी

    *वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 82 लोगों को दिए जाएंगे पुरस्कार और सम्मान*   *मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ी व कोच चयनित*…

    Read more

    NATIONAL

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    शिवतीर्थ पहुंचकर शिवसेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव चंद्रमौली मिश्र ने बालासाहेब ठाकरे को दी श्रद्धांजलि, गांव-गांव शिवसेना का झंडा फहराने का लिया संकल्प

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    ईरान से तेल कारोबार पर अमेरिका का एक्शन, 4 भारतीय कंपनियों और 3 नागरिकों पर प्रतिबंध

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    कहां ले जाती है अहम् की लड़ाई… केवल बर्बादी, क्यों विफल हुई थी निगम की रेतघाटांे पर कंट्रेल की घोषणा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.. खरी…

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए