Ro no D15139/23

किसान जगदीश को खेती करने के लिए सहकारी समिति गम्हरिया से शून्य प्रतिशत ब्याज पर मिला खाद बीज आर्थिक बचत के साथ खेती बाड़ी करने में हो रही आसानी

जशपुरनगर 30 मई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप जिले में किसानों को कृषि विभाग के योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। कृषि विभाग के मार्गदर्शन में कृषक उन्नति की ओर अग्रसर हो रहे हैं। इसी कड़ी में  जशपुर नगर पालिका क्षेत्र के बांकीटोली निवासी किसान जगदीश को खेती करने के लिए सहकारी समिति गम्हरिया से 0 प्रतिशत ब्याज पर खाद-बीज दिया गया है।

जगदीश ने बताया कि इस वर्ष उन्होंने कृषि विभाग के मार्गदर्शन में सहकारी समिति गम्हरिया से केसीसी कार्ड बनवाकर खाद-बीज एक वर्ष के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज पर समिति से लोन लिया जो बहुत ही आसानी से उपलब्ध हो गया।
इससे पहले वे प्राइवेट खाद-बीज भंडार से खाद क्रय करने के लिए साहूकार से राशि ब्याज में लेकर लगभग 3 बोरी डीएपी,  2 बोरी यूरिया, 1 बोरी पोटाश खाद लगभग 7500 हजार रुपए का क्रय करते थे। परन्तु सहकारी समिति से यही खाद लोन में लेने पर उन्हें 4500 रूपए राशि लग रहा है जो एक वर्ष के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर मिल गया।
किसान जगदीश ने आर्थिक रूप से लाभ मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए केसीसी एवं  खाद-बीज दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री श्री साय जी को धन्यवाद दिया है।
श्री जगदीश ने बताया कि उनके पास 01 एकड़ 84 डिसमिल जमीन है। जिसमे वे 01 एकड़ में धान और बाकी में सब्जी की फसल लगाता हैं। वे पिछले कई वर्षों से खेती करते आ रहे हैं।  खेती के लिए रासायनिक खाद बीज एवं दवाओं की आवश्यकता पड़ती है। जिसे वे नगरपालिका जशपुर के प्राइवेट खाद-बीज भंडार से क्रय करके खेती करते थे। जहां उन्हें अधिक दाम देना पड़ता था। अब समिति से खाद बीज क्रय करने पर 2 से 3 हजार रूपए तक का बचत हो रहा है।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल से अविनाश का हुआ सफल इलाज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से मिलकर जताया आभार

      जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री   विष्णुदेव साय द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान और जरूरतमंदों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय…

    Read more

    जशपुर वन मंडल की गजरथ यात्रा को मिली नई पहचान मुख्यमंत्री श्री साय ने गजरथ यात्रा-भाग 02 ष् पुस्तक का किया विमोचन

    जशपुरनगर 17 अगस्त 2026/ मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने, हाथियों के संरक्षण एवं स्थानीय ग्रामीण समुदायों में हाथियों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से जशपुर वन मंडल द्वारा संचालित…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान