Ro no D15139/23

जीवन को सुरक्षित रखने के लिए वाहन चलाते समय रखें आवश्यक सावधानी : कलेक्टर

वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से करें उपयोग
– सभी शासकीय कर्मचारी वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से करें उपयोग
– यातायात नियमों का करें पालन
– दुर्घटनाजन्य स्थलों का चिहांकन कर आवश्यक सुधार कार्य करवाने के दिए निर्देश
राजनांदगांव 06 जनवरी 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग में दुर्घटनाजन्य स्थलों का चिहांकन करने तथा आवश्यक सुधार कार्य करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटनाजन्य स्थानों में स्पीड ब्रेकर, साईन बोर्ड, हाईमास्ट लाईट लगाने के लिए कहा। सड़क दुर्घटना की रोकथाम के लिए यह जरूरी है कि हम सभी अपने जीवन को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक सावधानी रखें तथा यातायात नियमों का पालन करें। कलेक्टर ने कहा कि सभी शासकीय कर्मचारी वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से उपयोग करेंगे। कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करेंगे। उन्होंने यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटनाजन्य स्थान के संबंध में जानकारी ली तथा नगर निगम क्षेत्र के ऐसे स्थान जहां अंधेरा है, वहां लाईट की व्यवस्था करने कहा। साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी एवं जागरूकता के लिए कहा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक ने राष्ट्रीय राजमार्ग, राजकीय एवं अन्य मार्ग में चिन्हांकित दुर्घटनाजन्य क्षेत्रों के संबंध में जानकरी प्रदान की। उन्होंने चिखली फ्लाई ओव्हर, गठुला नाला, अम्बेडकर चौक, रेंगाकठेरा, बुंदेलीकला, माँ बंजारी मंदिर चौक जैसे स्थानों में दुर्घटनाजन्य स्थलों के संबंध में बताया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा एवं डीएसपी श्रीमती तनुप्रिया ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!