Ro no D15139/23

कानून व्यवस्था बनाने रखने के लिए सभी एसडीएम एवं एसडीओपी आपसी सहयोग एवं समन्वय से करें कार्य : कलेक्टर

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था के संबंध में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की ली संयुक्त बैठक
– कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
– सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए
– ध्वनि प्रदूषण पर करें कार्रवाई
–  शहर में पार्किंग की व्यवस्था के लिए स्थायी समाधान करने की आवश्यकता
राजनांदगांव 30 अप्रैल 2025। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे एवं पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कानून व्यवस्था के संबंध में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक ली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाने रखने के लिए सभी एसडीएम एवं एसडीओपी आपसी सहयोग एवं समन्वय से कार्य करेंगे। उन्होंने ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों का चिन्हांकन करने के लिए कहा जहां समान्यत: विभिन्न मुद्दों पर जनसामान्य में तनाव व रोष की स्थिति होती है तथा ज्यादातर धरना प्रदर्शन एवं चक्काजाम जैसी स्थिति बनती हो। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर नागरिकों से चर्चा करते हुए ऐसी स्थिति का समाधान करें। एसडीएम एवं एसडीओपी सजग एवं सर्तक रहकर आपसी समन्वय से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नागरिकों को हेलमेट पहनने एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रम के तहत जानकारी देने की आवश्यकता है। उन्होंंने जिले में अपराध की रोकथाम, की गई कार्रवाई एवं भविष्य की रणनीति के संबंध में चर्चा की। जिले में प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई, धरना प्रदर्शन, रैली, जूलूस, हिट एवं रन के प्रकरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शराब की अवैध बिक्री तथा अवैध खनिज उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई करने की जरूरत है। कलेक्टर ने ध्वनि प्रदूषण की रोकथाम हेतु उच्च न्यायालय एवं पर्यावरण मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों के परिपालन में की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आगे भी ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ कार्रवाई जारी रखें।
पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग ने बताया कि शहर में पार्किंग की व्यवस्था के लिए स्थायी समाधान करने की आवश्यकता है। शहर में भारी वाहन का लोड नहीं होना चाहिए, इस पर ध्यान देने की जरूरत है। यातायात व्यवस्था, पुलिसिंग, अवैध शराब की बिक्री एवं अवैध खनिज उत्खनन के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि धरना प्रदर्शन चक्काजाम एवं विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर सभी अधिकारी आपसी सहयोग से कार्य करेंगे। उन्होंने सड़क सुरक्षा अभियान के संबंध में जानकारी ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, प्रशिक्षु आईपीएस श्री इशु अग्रवाल सहित कार्यपालिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना- प्राक्चयन परीक्षा के लिए 17 अप्रैल तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 24 मार्च 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में प्रदेश में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन किया…

    Read more

    मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में विकास कार्यों के लिए 23 लाख 94 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    राजनांदगांव 24 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड…

    Read more

    NATIONAL

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    JDU सांसद गिरधारी यादव के खिलाफ उतरे अपने ही पार्टी के नेता, कर दी अयोग्य ठहराने की मांग

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ट्रंप ने जंग जीतने का किया दावा, कहा- ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    ईरान पर हमले से 48 घंटे पहले ट्रंप और नेतन्याहू में क्या हुई बात, जानें

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    IAS अधिकारी संजीव हंस के खिलाफ एक और FIR, 1 करोड़ घूस लेने का आरोप

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने