Ro no D15139/23

धान खरीदी को पारदर्शी बनाने के लिए डिप्टी कलेक्टरों सहित 8 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया को अवैध गतिविधियों से मुक्त और पारदर्शी रखने के लिए कलेक्टर श्री हरिस एस ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देशानुसार इस वर्ष धान खरीदी का कार्य 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक निर्धारित है। धान उपार्जन की इस अवधि के दौरान पड़ोसी राज्यों से अवैध रूप से धान लाकर खरीदी केन्द्रों में विक्रय किए जाने की आशंका बनी रहती है। इसी को देखते हुए शासन के निर्देशानुसार जिले के सीमावर्ती जांच नाकों और प्रवेश मार्गों पर अवैध धान के आवक पर विशेष निगरानी रखने के साथ ही धान खरीदी केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं के आकस्मिक निरीक्षण हेतु अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस दल में डिप्टी कलेक्टर सुश्री हीरा गवर्ना, सुश्री नंदिनी साहू एवं श्री सत्येन्द्र बंजारे, अधीक्षक भू-अभिलेख डॉ. मोहनलाल भारद्वाज एवं श्री पंकज बघेल और सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख श्री बृजभूषण देवांगन, श्री आशीष साहू व श्री राजेन्द्र नेताम शामिल हैं। इन अधिकारियों को नियमित रूप से जिले के धान खरीदी केंद्रों सहित सीमावर्ती जांच नाकों व प्रवेश मार्गों एवं कोचियों तथा बिचौलियों के परिसरों का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए तत्काल प्रतिवेदन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

  • Related Posts

    अम्बिकापुर में नवीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न’

    मान. छ.ग. उच्च न्यायालय के मान. मुख्य न्यायमूर्ति श्री जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास अम्बिकापुर 18 अगस्त 2026/  सरगुजा जिला में न्यायिक अधोसंरचना के विस्तार की…

    Read more

    नशे के खिलाफ युवाओं ने बुलंद की आवाज, जिलेभर में चला जागरूकता अभियान

    नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में हुए जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प   धमतरी, 18 अगस्त 2026। युवाओं…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल