Ro no D15139/23

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने हेतु निभाएं अहम भूमिका- कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी हरिस एस

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारियों एवं शाखा प्रबंधकों की बैठक में दिए निर्देश


जगदलपुर, 23 जुलाई 2025/ 
कलेक्टर बस्तर एवं प्राधिकृत अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री हरिस एस ने कहा कि शासन की मंशानुरूप सहकार से समृद्धि ध्येय वाक्य को चरितार्थ करते हुए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने हेतु कृषि और उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्यपालन इत्यादि कृषि के आनुशांगिक गतिविधियों के लिए ज्यादा से ज्यादा सहायता किसानों और ग्रामीणों को उपलब्ध करवाएं। इस दिशा में सम्बंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर किसानों और ग्रामीणों के ऋण प्रकरणों की स्वीकृति के साथ ही निर्धारित अवधि में ऋण वितरण सुनिश्चित करें। कलेक्टर बस्तर एवं प्राधिकृत अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक जगदलपुर श्री हरिस ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के प्रधान कार्यालय में बुधवार को बस्तर संभाग के सभी सातों जिलों के नोडल अधिकारी एवं शाखा प्रबंधकों की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से समन्वय कर ऋण वसूली के लिए भी आवश्यक पहल किए जाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी श्री हरिस ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सम्भावनाओं के मद्देनजर किसानों एवं ग्रामीणों की जरूरत के अनुरूप उन्हें ऋण सहायता की उपलब्धता पर ध्यान केंद्रित करें। साथ ही शासन की स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत ग्रामीण युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करें। उन्होंने खरीफ फसल सीजन 2025 के तहत ऋण वितरण, वित्तीय वर्ष 2024-25 के तहत ऋण की वसूली, पैक्स कम्प्यूटराईजेशन की प्रगति, समितियों में खाद-बीज का भण्डारण एवं वितरण, केसीसी में स्वीकृत ऋण, एग्री स्टेक पंजीयन, समितियों में शेष धान के स्टॉक एवं लेखा मिलान आदि की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही लक्ष्य के अनुरूप ऋण वितरण के तहत उद्यानिकी, मत्स्यपालन, गौपालन, कुक्कुटपालन, बकरीपालन इत्यादि प्रकरणों की समयावधि में परीक्षण कर पात्रता एवं अपात्रता का चिन्हांकन कर शीघ्र निराकरण करने, मांग के विरूद्ध वसूली में सभी कालातीत ऋणि व्यक्तियों से शत-प्रतिशत राशि की वसूली, खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कर मांग अनुरूप वितरण करने तथा पैक्स कम्प्यूटराईजेशन की पूरी प्रक्रिया पूर्ण करने निर्देशित किया गया। बैठक में उपायुक्त सहकारी संस्थाएं डॉ. उषा धु्र
व, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री कुंवर सिंह धु्रव, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एसए रजा, मुख्य लेखापाल श्री प्रदीप मजूमदार, मार्केटिंग ऑफिसर श्री एसके कनौजिया सहित सभी जिलों के नोडल अधिकारी एवं शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल