Ro no D15139/23

आज कुल 6 प्रकरणों में 24 लाख 75 हजार 40 रूपए मूल्य के 798.40 क्विंटल (1996 बोरा) अवैध धान एवं 2 वाहन जप्त

अब तक कुल 150 प्रकरणों में 5 करोड़ 71 लाख 2 हजार 806 रूपए मूल्य के 18420.26 क्विंटल (46051 बोरा) अवैध धान एवं 11 वाहन जप्त
राजनांदगांव 04 दिसम्बर 2025। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान की बिक्री करने की पुनरावृत्ति होने एवं संलिप्त पाए जाने पर अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जा सकते हैं। इसी कड़ी में राजस्व, खाद्य, मंडी विभाग के संयुक्त दल द्वारा आज कुल 6 प्रकरणों में 24 लाख 75 हजार 40 रूपए मूल्य के 798.40 क्विंटल (1996 बोरा) अवैध धान एवं 2 वाहन जप्त किया गया। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 150 प्रकरणों में 5 करोड़ 71 लाख 2 हजार 806 रूपए मूल्य के 18420.26 क्विंटल (46051 बोरा) अवैध धान एवं 11 वाहन जप्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार आज राजनांदगांव अनुविभाग में 3 प्रकरण में 14 लाख 89 हजार 240 रूपए मूल्य के 480.40 क्विंटल (1201 बोरा) अवैध धान एवं 1 वाहन, डोंगरगढ़ अनुविभाग में 2 प्रकरण में 9 लाख 11 हजार 400 रूपए मूल्य के 294 क्विंटल (735 बोरा) अवैध धान एवं डोंगरगांव अनुविभाग में कुल 1 प्रकरणों में 74 हजार रूपए मूल्य के 24 क्विंटल (60 बोरा) अवैध धान व 1 वाहन जप्त किया गया है। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक राजनांदगांव अनुविभाग में कुल 62 प्रकरणों में 3 करोड़ 34 लाख 3 हजार 120 रूपए मूल्य के 10775.20 क्विंटल (26938 बोरा) अवैध धान व 4 वाहन, डोंगरगढ़ अनुविभाग में 44 प्रकरण में 1 करोड़ 18 लाख 2 हजार 506 रूपए मूल्य के 3807.26 क्विंटल (9518 बोरा) अवैध धान व 2 वाहन तथा डोंगरगांव अनुविभाग में कुल 44 प्रकरणों में 1 करोड़ 18 लाख 97 हजार 180 रूपए मूल्य के 3837.80 क्विंटल (9595 बोरा) अवैध धान एवं 5 वाहन जप्त किया गया है।
जिले में कोचियों एवं बिचौलियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिले के 1500 छोटे एवं बडे मंडी अनुज्ञप्तिधारियों को सूचीबद्ध कर अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार एवं खाद्य व मंडी के अधिकारियों को जांच कर अवैध रूप से भंडारित धान जप्त किए जाने तथा सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिये गये है। जिले में अंतर्राज्यीय अवैध धान आवक के रोकथाम हेतु जिले में कुल 3 अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट बोरतलाब, पाटेकोहरा एवं कल्लूबंजारी स्थापित किया गया है। जहां पर मंडी, नगर सेना, वन विभाग एवं राजस्व के अधिकारियों द्वारा तीन पालियों में 24 घंटे की ड्यूटी लगाई गई है।

  • Related Posts

    हिंसा छोड़कर नई दिशा, नई राह की ओर बढ़ रहे कदम

    *आत्मसमर्पित व नक्सल पीड़ितों को कलेक्टर ने सौंपा नियुक्ति पत्र* *प्रशिक्षण उपरांत रोजगार देने वाला पहला जिला बना कांकेर* रायपुर , 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मानव समाज का…

    Read more

    पुरुष हॉकी फाइनल में ओडिशा ने जीता स्वर्ण पदक

    रायपुर, 01 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत राजधानी स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में खेले गए पुरुष हॉकी फाइनल मुकाबले में ओडिशा…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…