Saturday, September 7

आज का युग ज्ञन का युग : डॉ. संजय शर्मा

मुख्य वक्ता श्रीमती दर्शी गुहे ने छात्राओं को महिला उत्पीड़न के संबंध में वैधानिक जानकारी दी
 
‘महिलाओं के कार्यस्थल पर उत्पीड़न – निवारण, प्रतिशेध एवं प्रतितोषण’’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रायपुर 15 दिसम्बर 2023। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की महिला उत्पीड़न इकाई द्वारा ‘‘महिलाओं के कार्यस्थल पर उत्पीड़न – निवारण, प्रतिशेध एवं प्रतितोषण’’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आज कृषि महाविद्यालय रायपुर के सरस्वती कन्या छात्रावास में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता कलिंगा विश्वविद्यालय के विधि विभाग की सहायक प्राध्यापक श्रीमती दर्शी गुहे थीं। इस अवसर पर विश्वविद्यालय महिला उत्पीड़न समिति की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती आरती गुहे, डॉ. जेनु झा, डॉ. ज्योति भट्ट, डॉ. नीता खरे, डॉ. एश्वर्या टंडन, डॉ. आशुलता, डॉ. दीप्ति झा, श्रीमती पुष्पा साहू, डॉ. प्रफुल्ल कटरे एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम में सरस्वती, मंदकिनी, कादम्बरी कान्या छात्रावासों की छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थीं।
मुख्य अतिथि डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि आज का युग ज्ञान का युग है, जिसमें सूचना एवं जानकारी का महत्व अधिक है। उन्होंने समस्त छात्राओं से कहा कि समय के अनुरूप आवश्यक जानकारी जुटावें और उसका सदुपयोग करें। उन्होंने छात्राओं से आव्हान किया कि वे कार्यस्थल पर मानसिक रूप से सजग रहें। डॉ. शर्मा ने महिला उत्पीड़न समिति के सदस्यों को इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन हेतु बधाई दी। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती दर्शी गुहे ने छात्राओं को बताया कि किस तरह से वार्तालाप, चाल-चलन, आँखों की नजर जैसे तरीकों पर ध्यान देकर उसे अंकुश लगाना चाहिए तथा ध्यान रखना चाहिए कि नासमझी में कोई आपका फायदा न उठाए। उन्होंने घर के बाहर महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के बारे में छात्रों को बताया। श्रीमती गुहे ने छात्राओं को यह भी बताया कि महिलाओं का व्यवहार घर और कार्यालय में किस तरह का होना चाहिए ? उन्होनें महिलाओं के उत्पीड़न पर विभिन्न अनुच्छेदों की चर्चा करते हुए छात्राओं को वैधानिक जानकारी दी और बताया कि महिलाएं किस तरह से उत्पीड़न के संबंध में कोर्ट पर याचिका दर्ज करवा सकती हैं। कार्यक्रम का संचालन छात्रा द्वय कुनिका खोड़ियार एवं तनुष्का झा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शन विश्वविद्यालय महिला उत्पीड़न समिति की अध्यक्ष डॉ. श्रीमती आरती गुहे ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *