Ro no D15139/23

’जिले के अधिकांश क्षेत्रों में टमाटर उत्पादन संतोषजनक जिले में टमाटर की गुणवत्ता एवं आपूर्ति सामान्य

जशपुरनगर 23 अक्टूबर 2025/ उद्यान विभाग के सहायक संचालक से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर जिले में अन्य जिले की अपेक्षा अधिक वर्षा लम्बे अवधि में होने से जिले में लगे टमाटर फसल को आंशिक रूप से 10-15 प्रतिशत नुकसान हुआ है अधिक वर्षा के कारण टमाटर फसल में बैक्टीरियल ब्लाइट नामक रोग लगने से फलों में 10-15 प्रतिशत काले धब्बे बने है। उक्त रोग के रोकथाम हेतु कृषकों को फफूंद नाशक दवाई स्ट्रेप्टोमाईसिन, कायेंडाजिम एवं मेनकोजेब का स्प्रे करने हेतु सलाह दी गई है। अब जो नये फल लगेंगे उनमें इस प्रकार की समस्या नहीं होगी।

जशपुर जिले में टमाटर की गुणवत्ता एवं आपूर्ति सामान्य है, टमाटर का विक्रय स्थानीय बाजार के साथ-साथ बाहर के मंडियों में भी विक्रय किया जा रहा है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जशपुर जिले में उत्पादित टमाटर अन्य राज्य यथा पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड एवं उड़िसा भेजा जा रहा है। जिले में बाहरी टमाटर की निर्भरता नहीं के बराबर है साथ ही जिले के सब्जी व्यपारियों द्वारा प्रत्येक वर्ष जिस राज्य में टमाटर सस्ते दरों पर मिलती है (बैंगलोर आदि) वहां से मंगाकर अन्य राज्यों में जहां मांग ज्यादा रहती है की पूर्ति भी किया जाता है।
पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी जिले में उत्पादित टमाटर स्थानीय बाजार में आवक 15 सितम्बर से आना प्रारम्भ हो गया है। चूंकि फसल लगना एवं उत्पादन होना निरंतर प्रक्रिया है।
वास्तविक स्थिति यह है कि जिले के अधिकांश क्षेत्रों में टमाटर उत्पादन संतोषजनक एवं विपणन योग्य अवस्था में है।

  • Related Posts

    अधिकारियों और कर्मचारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम eoffice sparrow eHRMS के संबंध में दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

     जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ जशपुर कलेक्टोरेट कार्यालय के सभा कक्ष में बुधवार को अधिकारियों और जिला कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से eoffice sparrow eHRMS के बेहतर संचालन…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न सफाईकर्मियों का बढ़ेगा मानदेय , जिला अस्पताल में जनऔषधि केंद्र खोले जाने का निर्णय

     जशपुरनगर 01 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में जीवनदीप कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के अंतर्गत…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…