Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के शीर्ष नेताओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

रायपुर, 21 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर देशभर से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी रहा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री श्री पीयूष गोयल, केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी, केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, केंद्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, सांसदों, विधायकों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया माध्यमों के जरिए मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय के सेवा, समर्पण और सुशासन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

*मुख्यमंत्री श्री साय ने जताया आभार*

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों, लोकसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्रियों, सांसदों, विधायकों और प्रदेशवासियों सहित सभी शुभचिंतकों का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास और जनकल्याण के लिए उनका संकल्प अटूट है, और वे प्रदेश को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।

  • Related Posts

    आत्मनिर्भरता की नई मिसाल: PMEGP योजना से पंख लगे तुलेन्द्री के सपनों को

    *नारायणपुर में मिनी राईस मिल से 4 लोगों को मिला रोजगार*   रायपुर, 25 जुलाई 2026/ प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) देश के बेरोजगार युवाओं और पारंपरिक कारीगरों के लिए…

    Read more

    अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर होगा ‘रन फॉर इंद्रावती’ मैराथन का आयोजन

    वन मंत्री श्री केदार कश्यप की पहल पर बाघ एवं वन्यजीव संरक्षण के समर्थन में दौड़ेंगे युवा और नागरिक   रायपुर, 25 जुलाई 2026/अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस हर साल 29 जुलाई…

    Read more

    NATIONAL

    VIDEO जंतरमंतर का सच,सनातन को गाली,

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा:दीपके बोले- वे कहते थे इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते; लेकिन झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    आधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- Thank You Friends

    जंतर मंतर का सच

    जंतर मंतर का सच

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    खरगे की पीएम मोदी को दो टूक: कहा, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त कर संसद आइए, फिर होगी चर्चा

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार

    सोनिया गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल, कहा- छात्रों के साथ दुश्मनों जैसा हो रहा व्यवहार