Ro no D15139/23

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने की राजिम कुंभ की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा

तैयारियों में तेजी लाने की सख्त हिदायत, श्रद्धालुओं को न हो किसी भी प्रकार की समस्या

रायपुर, 13 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज महानदी भवन, नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राजिम कुम्भ (कल्प) मेला-2026 की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। 1 से 15 फरवरी तक गरियाबंद जिले के त्रिवेणी संगम पर लगने वाले इस विशाल धार्मिक आयोजन को पूर्ण गरिमा, दिव्यता एवं भव्यता के साथ संपन्न करने के निर्देश दिए।

श्री अग्रवाल ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं समन्वित रूप से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होने कहा कि सभी तरह की आवश्यक व्यवस्थाएं 1 फरवरी से पहले पूर्ण हो जानी चाहिए।

श्री अग्रवाल ने सुरक्षा व्यव्स्था, स्वच्छता, लाखों श्रद्धालुओं के संगम स्नान हेतु व्यापक सुरक्षा बल तैनाती, जल प्रबंधन, आवागमन-सुविधा, सड़क, पार्किंग, शटल सेवा, संत-महात्माओं के लिए विश्राम गृह और कांवड़ियों हेतु शेड, चिकित्सा, भोजन, आपातकालीन चिकित्सा केंद्र, दाल-भात केन्द्र, पेयजल व्यवस्था, सांस्कृतिक आयोजन, भक्ति संगीत, लोकनृत्य, अखाड़ा जुलूस, मीना बाजार एवं अन्य पहलुओं की व्यापक एवं गहन समीक्षा की। कलेक्टर गरियाबंद श्री बी एस उइके द्वारा पॉवर पाइंट प्रजेन्टेशन दिया गया।

बैठक में महासमुंद सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायकद्धय श्री रोहित साहू एवं इंदर साहू, धर्मस्व विभाग के सचिव श्री अविनाश चंपावत, रायपुर संभाग कमिश्नर श्री महादेव कावरे, कलेक्टर गरियाबंद श्री बी एस उइके एवं गरियाबंद पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर उपस्थित थे।

  • Related Posts

    धमतरी में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर सख्ती: कलेक्टर के निर्देश पर सघन जांच अभियान जारी

    धमतरी, 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में एलपीजी, पेट्रोल, डीजल, उर्वरक एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…

    Read more

    जिले में एक अप्रैल से आयोजित होगा ‘राजस्व पखवाड़ा’़, आम जनता की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    धमतरी 30 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) राज्य शासन के निर्देश पर जिले में 01 से 15 अप्रैल 2026 तक “राजस्व पखवाड़ा“ आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले