Ro no D15139/23

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने 13 नवीन ‘108’ एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना मरीजों को त्वरित स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाना शासन की प्राथमिकताः मंत्री  अग्रवाल जिले के सभी विकासखण्डों में आपातकालीन सेवा के लिए एम्बुलेंस तैनात

अम्बिकापुर 01 अप्रैल 2026/   प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज जिला मुख्यालय से 13 नवीन शासकीय ’108’ एम्बुलेंस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर जिले के विभिन्न विकासखण्डों के लिए रवाना किया। ये आधुनिक एम्बुलेंस आपातकालीन स्थितियों में मरीजों को त्वरित रूप से अस्पताल पहुँचाने और उन्हें रास्ते में ही प्राथमिक उपचार प्रदान करने ,में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं सरकार का मुख्य ध्येय
इस अवसर पर पर्यटन एवं संस्कृति  मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि राज्य शासन प्रत्येक नागरिक तक बेहतर और समयबद्ध चिकित्सा सुविधा पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा यह एम्बुलेंस सेवा क्षेत्र के नागरिकों के लिए जीवनदायिनी सिद्ध होगी। विशेषकर ग्रामीण और दूरस्थ अंचलों में आपातकालीन स्थिति के दौरान मरीजों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराना शासन का मुख्य उद्देश्य है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं वाहन
कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि इन एम्बुलेंसों में ऑक्सीजन सिलेंडर, प्राथमिक उपचार किट और अन्य जीवन रक्षक उपकरण उपलब्ध हैं। प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मियों की तैनाती से सेवा की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने 108 एम्बुलेंस प्रभारी को निर्देशित किया कि वाहनों का संचालन सुचारु रूप से हो और आम जनता को समय पर सेवा प्राप्त हो।

सीएमएचओ डॉ. पी.एस. मार्को ने बताया कि जिले को प्राप्त 13 नवीन वाहनों में से 12 बीएलएस (बेसिक लाइफ सपोर्ट)ः सामान्य आपात स्थितियों के लिए एवं 01 एएलएस (एडवांस लाइफ सपोर्ट)ः गंभीर रूप से घायल मरीजों को ऑक्सीजन एवं जीवन रक्षक उपकरणों के माध्यम से उपचार करते हुए अस्पताल लाया जा सकेगा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पायल सिंह तोमर, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय अग्रवाल, सिविल सर्जन डॉ. जे.के. रेलवानी, डी.एच.ओ. डॉ. पी.के. सिन्हा, डीपीएम डॉ. पुष्पेंद्र राम, 108 प्रभारी श्री राकेश कुमार सुखवंशी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मिशन उत्कर्ष के तहत बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने निजी विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक कमजोर परीक्षा परिणाम, फर्जी पंजीयन और अनियमितताओं पर होगी सख्त कार्रवाई : कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह शिक्षा का मंदिर है स्कूल, विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

    रायपुर, 10 जून 2026/ जिले में बोर्ड परीक्षा परिणामों को और बेहतर बनाने तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने आज रेडक्रॉस भवन रायपुर में जिले के सभी अशासकीय विद्यालयों…

    Read more

    जल जीवन मिशन के तहत 6 गांवों की 4 एजेंसियों का अनुबंध निरस्त ईएमडी राशि राजसात, भविष्य में एजेंसियों की निविदाओं में भाग लेने पर रोक

    रायपुर 10 जून 2026/ कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देष पर जल जीवन मिषन में दिए गए कार्यों को पूर्ण नहीं किए जाने पर 6 ग्रामों के अनुबंधों को निरस्त…

    Read more

    NATIONAL

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    लोगों का भरोसा जीतने में सफल रहे हैं पीएम मोदी, पढ़ें नीतीश कुमार का आलेख

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    ममता बनर्जी के चारों ओर सन्नाटा! फोन बंद, चेहरे गायब, दीदी के सबसे करीबी सांसदों ने संकट में मुंह फेरा

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    4399 दिन… पीछे छूटे नेहरू, नरेंद्र मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    नाज़िया इलाही खान के बयान पर मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी का तीखा पलटवार, कहा— “मुहर्रम और अज़ादारी पर सवाल उठाना करोड़ों भारतीयों की आस्था का अपमान”

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    वाराणसी में नॉनवेज दुकानों पर कार्रवाई और शराब की दुकानों पर चुप्पी न्यायसंगत नहीं : मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी