Ro no D15139/23

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अम्बिकापुर दौरे की तैयारियों का निरीक्षण

*पीजी कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

रायपुर, 19 नवंबर 2025/ देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के 20 नवंबर को प्रस्तावित अम्बिकापुर दौरे को लेकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री अग्रवाल ने टेंट और पंडाल की व्यवस्था, अतिथियों और जनसामान्य के लिए बैठने की स्थिति, स्टॉलों की रूपरेखा, आवागमन की सुगमता, और यातायात प्रबंधन की समग्र व्यवस्था का बारीकी से आकलन किया। साथ ही पार्किंग, रूट चार्ट, हेलिपैड तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को यह ध्यान देने को कहा कि महामहिम राष्ट्रपति का यह आगमन सरगुजा क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है, इसलिए सभी व्यवस्थाओं को उच्चतम स्तर पर सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक और गरिमापूर्ण रूप से संपन्न हो। मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने इस दौरे को प्रदेश और खासकर सरगुजा के जनजातीय समाज के लिए एक ऐतिहासिक व प्रेरणादायक क्षण बताया, और सभी विभागों को पूरी जिम्मेदारी व सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

राष्ट्रपति के इस दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व ट्रैफिक प्रबंधन की कसी हुई तैयारी की है, जिसमें करीब 2000 से अधिक सुरक्षा जवान तैनात किए गए हैं। ट्रैफिक डायवर्सन और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जनजातीय गौरव दिवस समारोह के अंतर्गत होने वाले इस भव्य आयोजन में जनजातीय संस्कृति, नायकों के सम्मान और योजनाओं के शुभारंभ के साथ-साथ जनजातीय कला एवं हस्तशिल्प की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक समृद्धि का भव्य प्रदर्शन होगा।

यह आयोजन छत्तीसगढ़ सरकार की जनजातीय उत्थान और संस्कृति संरक्षण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके माध्यम से जनजातीय समाज को नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सुनील नायक, एसडीएम श्री फगेश सिन्हा, एएसपी श्री अमोलक सिंह ढिल्लो समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी निरीक्षण में शामिल थे।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस समारोह का किया गया अंतिम रिहर्सल

    – कलेक्टर ने अंतिम रिहर्सल कर व्यवस्था का लिया जायजा*   *- जिला पंचायत सीईओ ने निभाया मुख्य अतिथि का दायित्व*   राजनांदगांव 13 अगस्त 2026। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सरगुजा के ग्रामीण अंचलों से शैक्षणिक भ्रमण पर आए मेधावी विद्यार्थियों ने की सौजन्य मुलाकात*   *मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद, कहा –…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!