Ro no D15139/23

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अम्बिकापुर दौरे की तैयारियों का निरीक्षण

पीजी कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

   देश की राष्ट्रपति   द्रौपदी मुर्मू के 20 नवंबर को प्रस्तावित अम्बिकापुर दौरे को लेकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री   राजेश अग्रवाल ने पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री   अग्रवाल ने टेंट और पंडाल की व्यवस्था, अतिथियों और जनसामान्य के लिए बैठने की स्थिति, स्टॉलों की रूपरेखा, आवागमन की सुगमता, और यातायात प्रबंधन की समग्र व्यवस्था का बारीकी से आकलन किया। साथ ही पार्किंग, रूट चार्ट, हेलिपैड तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री   अग्रवाल ने अधिकारियों को यह ध्यान देने को कहा कि महामहिम राष्ट्रपति का यह आगमन सरगुजा क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है, इसलिए सभी व्यवस्थाओं को उच्चतम स्तर पर सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक और गरिमापूर्ण रूप से संपन्न हो। मंत्री   राजेश अग्रवाल ने इस दौरे को प्रदेश और खासकर सरगुजा के जनजातीय समाज के लिए एक ऐतिहासिक व प्रेरणादायक क्षण बताया, और सभी विभागों को पूरी जिम्मेदारी व सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

राष्ट्रपति के इस दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व ट्रैफिक प्रबंधन की कसी हुई तैयारी की है, जिसमें करीब 2000 से अधिक सुरक्षा जवान तैनात किए गए हैं। ट्रैफिक डायवर्सन और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जनजातीय गौरव दिवस समारोह के अंतर्गत होने वाले इस भव्य आयोजन में जनजातीय संस्कृति, नायकों के सम्मान और योजनाओं के शुभारंभ के साथ-साथ जनजातीय कला एवं हस्तशिल्प की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक समृद्धि का भव्य प्रदर्शन होगा।

यह आयोजन छत्तीसगढ़ सरकार की जनजातीय उत्थान और संस्कृति संरक्षण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसके माध्यम से जनजातीय समाज को नई दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर   सुनील नायक, एसडीएम श्री फगेश सिन्हा, एएसपी   अमोलक सिंह ढिल्लो समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी निरीक्षण में शामिल थे।

  • Related Posts

    कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं* *पारंपरिक धरोहर से आधुनिक पहचान तक (एल.डी. मानिकपुरी, सहायक जनसंपर्क अधिकारी)

        छत्तीसगढ़ की समृद्ध कृषि परंपरा में कोदो और कुटकी का विशेष महत्व रहा है। सदियों से आदिवासी और ग्रामीण समुदायों के भोजन का अभिन्न हिस्सा रहे ये लघु…

    Read more

    वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

      रायपुर, 24 जून 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित केनाल लिंकिंग रोड पर वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    ईरान के परमाणु ठिकानों की जांच होगी… वरना बातचीत रद्द कर देता, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर फंसाया पेंच

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    अभिषेक बनर्जी के ‘महल’ पर शुभेंदु अधिकारी की नजर, अवैध संपत्ति जब्त कर भूमिहीनों को देगी बंगाल सरकार

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    60 दिन की राहत, लेकिन सख्त चेतावनी भी; डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को किया आगाह

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश