Ro no D15139/23

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया धान खरीदी केन्द्र डांडगांव का निरीक्षण

खरीदी केन्द्र के कर्मचारियों को दिए सुगम और पारदर्शी धान खरीदी के निर्देश
रायपुर, 24 नवंबर 2025 / पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत डांडगांव धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने किसानों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और केन्द्र के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे धान खरीद प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुगम एवं त्वरित बनाएं।

किसानों ने मंत्री श्री अग्रवाल से कहा कि प्रति क्विंटल 3100 रुपये की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीद से हजारों किसानों को लाभ मिला है। वहीं ‘टोकन तुंहर हाथ ऐप’ के माध्यम से किसानों को घर बैठे आसानी से धान विक्रय का टोकन मिलने से उपार्जन केन्द्रों पर लंबी कतारों और देरी की परेशानी खत्म हो गई है। किसानों ने इस डिजिटल पहल एवं सरकार की धान खरीदी की सुदृढ़ व्यवस्था के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने को प्रतिबद्ध है और नवीन तकनीकी उपायों के जरिये सुविधा को और बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खरीदी केंद्रों पर गुणवत्ता और समयबद्ध सेवा सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण – कलेक्टर

    – कृषि चौपाल का आयोजन कर किसानों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने के दिए निर्देश*   *- सभी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के आधार सत्यापन का कार्य प्राथमिकता…

    Read more

    समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सख्त, स्कूलों में लापरवाही पर कार्रवाई और केज व्हील ट्रैक्टरों पर कार्यवाही करने के निर्देश

    धमतरी, 30 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में प्रशासनिक कार्यों की गति तेज करने और विभागीय जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में कलेक्टर श्री…

    Read more

    NATIONAL

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर कोलकाता आयेंगे अमित शाह, जनसंघ के संस्थापक की प्रतिमा का करेंगे शिलान्यास

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    मुरादाबाद को सीएम योगी ने दी 365 करोड़ की सौगात, बोले-समाजवादी पार्टी की सोच बाबरी वाली

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में विप्र परिवार रायगढ़ की शोकसभा, न्यायिक जांच की उठी मांग

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    राम मंदिर फंड विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने किया तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- आसमान नहीं टूट पड़ेगा…इतनी क्या जल्दी है

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से बदल रहे रसोई गैस के नियम, बंगाल में भी इन ग्राहकों का कट जायेगा कनेक्शन

    1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदियां खत्म: आम लोगों और उद्योगों को राहत

    1 जुलाई से पेट्रोल-डीजल की बिक्री पर लगी पाबंदियां खत्म: आम लोगों और उद्योगों को राहत