Ro no D15139/23

राजनांदगांव व डोंगरगढ़ में पर्यटक सूचना केंद्रों का शुभारंभ कल 02 अक्टूबर को

*छत्तीसगढ़ विधासभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि होंगे शामिल*

रायपुर, 01 अक्टूबर 2025/छत्तीसगढ़ विधासभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल कल 2 अक्टूबर को राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ के पर्यटक सूचना केंद्रों का शुभारंभ करेंगे। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा राजनांदगांव में इन पर्यटन सूचना केन्द्रों के शुभारंभ के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शुभारंभ समारोह राजनांदगांव के गौरव पथ स्थित चौपाटी में शाम 5 बजे होगा। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव और लोकसभा सांसद श्री संतोष पांडे शामिल होंगे। कार्यक्रम में राजनांदगांव और डोंगरगढ़ के पर्यटक सूचना केन्द्रों के लोकार्पण होगा।

पर्यटक सूचना केंद्रों के माध्यम से पर्यटकों को यात्रा मार्ग, ठहरने की सुविधा, धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों तथा स्थानीय कला-संस्कृति की जानकारी सहज रूप से मिल सकेगी। इससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक डोंगरगढ़ श्रीमती हर्षिता स्वामी बंजारे, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ श्री रमन डोंगरे, पूर्व विधायक श्री रामजी भारती व श्री विनोद खांडेकर, महापौर राजनांदगांव श्री मधुसूदन यादव, अध्यक्ष श्रम कल्याण मंडल श्री योगेश दत्त मिश्रा, अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक श्री सचिन बघेल तथा अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…